Amazon Prime Day Sale: उठा लें जल्दी से फायदा, 10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Prime Day Sale 2023: भारत में अमेजन प्राइम डे सेल चल रही है। इस दौरान आईफोन से लेकर एंड्रॉइड फोन कम कीमत में मिल रहे हैं। प्राइम मेंबरशिप यूजर्स के लिए 48 घंटे की प्राइम डे सेल रहेगी।
16 जुलाई को रात 11 बजकर 59 मिनट (Amazon Prime Day Sale End Time) तक रहने वाली इस सेल में कई फोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। आज हम आपके लिए 3 ऐसे फोन लेकर आए हैं जो छूट के साथ मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन को 10 हजार से कम में खरीदा जा सकता है।
अमेजन प्राइम डे सेल में नोकिया C12 को कम कीमत में खरीदने का मौका है। इसमें में 6.3-इंच HD+ डिस्प्ले है। ये फोन ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 5W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी है। बैक में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसकी लॉन्च कीमत 5,999 रुपये है लेकिन अमेजन पर 5,699 रुपये में लिस्टेड है। जबकि, पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 5,350 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है।
रियलमी Narzo 50i Prime का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल 8,999 रुपये से कम में मिल रहा है। अमेजन प्राइम डे सेल में इसकी कीमत 7,699 रुपये हो गई है। ऑफर्स के तौर पर आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड का यूज करके 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 7,300 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है।
अमेजन सेल के दौरान टेक्नो Spark 9T को 7,499 रुपये में उपलब्ध किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए लॉन्च कीमत 9,299 रुपये से कम है। आप चाहें तो आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड का यूज करके 750 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इस फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। ये MediaTek के Helio G35 SoC पर चलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: