अमेजन प्राइम डे 2024 सेल आज रात खत्म हो जाएगी। कंपनी के इस सब्सक्राइबर-ओनली सेल इवेंट में अभी कई पॉपुलर स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिल रही है। वहीं, अगर आप भी iPhone 13 खरीदने की सोच रहे हैं, तो ई-कॉमर्स वेबसाइट की प्राइम डे सेल शायद स्मार्टफोन खरीदने का सबसे अच्छा टाइम है, जो A15 बायोनिक चिप वाले आईफोन पर मेगा डिस्काउंट डील दे रही है। सेल में iPhone 13 को आप बिना किसी ऑफर के काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन और भी सस्ते में मिल जाता है।
Amazon Prime Day 2024 Sale: iPhone 13 की कीमत
Amazon Prime Day 2024 सेल का आज आखिरी दिन है और इस दौरान iPhone 13 की कीमत फिलहाल 48,999 रुपये है। स्मार्टफोन को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी MRP 59,900 रुपये बताई गई है।
हालांकि, अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड या ICICI डेबिट और क्रेडिट कार्ड है, तो आप इन कार्ड का यूज करके फोन पर एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं और 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे स्मार्टफोन की कीमत 47,999 रुपये हो जाती है।
जिन ग्राहकों के पास पुराना स्मार्टफोन है, वे इसे सेल के दौरान iPhone 13 की खरीद पर 44,050 तक की छूट लेने के लिए एक्सचेंज भी कर सकते हैं। हालांकि, अच्छा एक्सचेंज बोनस पाने के लिए आपके फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : नया स्मार्टफोन भी हो रहा है Hang? तो अभी बदल लें ये खास सेटिंग; स्पीड हो जाएगी डबल!
iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन
2021 में लॉन्च किया गया, iPhone 13 Apple के 6-कोर A15 बायोनिक CPU से लैस है, साथ ही इसमें 4GB RAM, 128GB स्टोरेज मिलती है और डिवाइस 3240mAh की बैटरी से लैस है। Apple कभी भी मेमोरी और बैटरी के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं करता है।
फोन में दमदार डिस्प्ले
हैंडसेट में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1200nits तक है। कंपनी के मुताबिक, iPhone 13 का डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HLG और HDR10 कंटेंट को भी सपोर्ट करती है।
iPhone 13 के कैमरा फीचर्स
फोटो और वीडियो के लिए iPhone 13 में f/1.6 अपर्चर और सेंसर-शिफ्ट स्टेबिलाइजेशन वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
20 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
23 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines