Amazon Prime Day 2024 Sale Date: अमेजन प्राइम डे के 8वें एडिशन की कंपनी ने ऑफिशियल तोर पर घोषणा कर दी है। ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन, टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स इस दौरान काफी सस्ते में मिलेंगे। इस सेल में प्राइम मेंबर्स को शानदार डील्स, बड़ी छूट और लेटेस्ट लॉन्च हुए प्रोडक्ट भी सबसे पहले मिलेंगे। इस इवेंट के दौरान, मेंबर टॉप ग्लोबल ब्रांड्स, भारतीय ब्रांड्स और लोकल ब्रांड्स पर बड़ी छूट ले सकते हैं। इंटेल, सैमसंग, वनप्लस सहित 450 से ज्यादा ब्रांड नए लॉन्च के साथ-साथ हजारों प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर देंगे।
कब शुरू होगी Amazon Prime Days सेल?
Amazon Prime Days सेल इस बार 20 जुलाई को शुरू होगी और 21 जुलाई को 11:59 बजे खत्म होगी। ई-कॉमर्स का दावा है कि इस सेल में कई डिवाइस पर शानदार छूट, बैंक ऑफर मिलेंगी।
Amazon Prime Day 2024 ऑफर
ग्राहक अपने ICICI और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड का यूज करने पर सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी डील्स कंफर्म नहीं की हैं, लेकिन अमेजन ने कहा है कि प्राइम डे में सबसे कम प्राइस देखने को मिलेगा, जिसमें इको स्मार्ट स्पीकर और फायर टीवी स्टिक पर 55 प्रतिशत तक की छूट शामिल होगी।
ये भी पढ़ें : Airtel Recharge Plans: Jio के बाद एयरटेल के भी महंगे हुए प्लान्स, लिस्ट में चेक करें कौन-सा रिचार्ज प्लान हुआ महंगा?
हर किसी को मिलेगा 5% इंस्टेंट डिस्काउंट
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड 5 परसेंट एक्स्ट्रा छूट ऑफर कर सकता है। प्राइम डे 2024 के दौरान सभी ग्राहकों को खरीदारी पर एक्स्ट्रा 5 परसेंट इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इन शॉपिंग बेनिफिट्स के अलावा, कंपनी ट्रेवल बुकिंग, बिल पेमेंट और अन्य Amazon खरीदारी के लिए गिफ्ट भी देगी। प्राइम यूजर्स Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए साइन अप कर सकते हैं और 2,500 रुपये तक वेलकम बोनस, 300 रुपये कैशबैक + 2,200 रुपये के गिफ्ट कार्ड ले सकते हैं।
ये कंपनियां लॉन्च करेंगी नए प्रोडक्ट्स
अमेजन सेल के दौरान इंटेल, सैमसंग, वनप्लस, ऑनर, iQOO, बजाज, अगारो, इकोवैक्स, लावा, क्रॉम्पटन, सोनी, मोटोरोला, बोट, वीयू, फायरबोल्ट, एचपी, आसुस, टाइटन, हिसेंस, ट्राइडेंट, एसर, लेनोवो, अमेरिकन टूरिस्टर, प्लांटेक्स, वनप्लस, एथोस ग्रुप, वोल्टास, फॉसिल समेत कई कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines