Amazon Prime Day 2023: अमेजन पर प्राइम डे सेल इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली है। इस दौरान कई दिग्गज फोन निर्माता कंपनी के स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। इस दौरान आप हाल ही में लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स अमेजन अपने प्राइम डे सेल के दौरान आईक्यूओओ, वनप्लस, रियलमी समेत सैमसंग जैसे स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। आइए आगामी सेल के दौरान इन स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
Amazon Prime Day: Samsung Galaxy M34 5G
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी लॉन्च हुआ है। ये एक मिड-रेंज हैंडसेट है जो Exynos 1280 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी रैम और स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।
Amazon Prime Day: OnePlus Nord 3
भारत में पिछले हफ्ते वनप्लस नॉर्ड 3 लॉन्च हुआ है। अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान वनप्लस नॉर्ड 3 छूट के साथ मिलेगा। इस मिड-रेंज वनप्लस नॉर्ड ब्रांडेड स्मार्टफोन की शरुआती कीमत 33,999 रुपये है। ये फ्लैगशिप-ग्रेड मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC पर चलता है जिसे 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Amazon Prime Day 2023: Realme Narzo 60 5G Series
भारत में रियलमी नार्जो 60 5जी सीरीज भी अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान सस्ते में मिलेग। इसके रियलमी नार्जो 60 5जी की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये और यलमी नार्जो 60 प्रो 5जी की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट से लैस है। इसमें SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी हैं।
Amazon Prime Day Sale 2023: iQoo Neo 7 Pro 5G
आईक्यूओओ Neo 7 Pro 5G को भी अमेजन प्राइम डे के दौरान खरीदने का मौका मिलेगा। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। ये फोन स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है। फ्रंट में 6-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये फोन 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी है।
Amazon Prime Day 2023 Sale: Motorola Razr 40 Series
मोटोरोला रेजर 40 सीरीज को प्राइम डे 2023 सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। मोटोरोला रेजर 40 और मोटो रेजर 40 अल्ट्रा कंपनी का लेटेस्ट क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। मोटो रेजर 40 की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि, रेज़र 40 अल्ट्रा की कीमत 89,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines