Amazon Pay to Quit: पिछले साल, अमेजन ने विभिन्न विभागों में 18,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था। जिसके बाद अमेजन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस साल जनवरी में, खबर सामने आई कि तकनीकी दिग्गज लागत में कटौती करने के लिए अपने कुछ ऑफिस भी बेच रहा है और इस साल मार्च में, कंपनी ने फिर से 9,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब जेफ बेजोस के नेतृत्व वाली कंपनी ने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर 4 लाख रुपये तक की देने की पेशकश की थी? इसके पीछे कारण यह था कि बेजोस यह देखना चाहते थे कि कितने कर्मचारी वास्तव में कंपनी में रहना चाहते हैं और कितने पैसे लेकर चले जाना पसंद करेंगे। आइये जानते हैं Jeff Bezos ने ऐसा क्यों किया।
नौकरी छोड़ने पर दिया 4 लाख रुपये का ऑफर!
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस ने 2014 में एक प्रोग्राम शुरू किया था जिसमें उन्होंने नौकरी छोड़ने पर 5,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.1 लाख रुपये) तक देने की पेशकश की थी। Jeff Bezos का इस पर कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए क्योंकि इससे केवल वही लोग कंपनी में रह जाएंगे जो सच में खुशी से कंपनी के साथ काम करना चाहते हैं।
शरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में बेजोस ने लिखा, “साल में एक बार, हम अपने सहयोगियों को नौकरी छोड़ने के लिए भुगतान करने की पेशकश करते हैं। साथ ही पत्र में ये भी कहा गया कि पहले साल नौकरी छोड़ने पर 2,000 डॉलर का ऑफर दिया जाएगा। फिर यह प्रति वर्ष एक हजार डॉलर तक बढ़ जाएगा जब तक कि यह 5,000 डॉलर तक नहीं पहुंच जाता। खास बात यह है कि इस ऑफर लेटर के टॉप पर ये भी लिखा गया था कि ‘कृपया यह ऑफर न लें।’ हमें आशा है कि वे प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे; हम चाहते हैं कि वे बने रहें।”
https://www.youtube.com/shorts/2uagtyfY0AI
क्यों रखा ऐसा ऑफर?
इस बारे में बात करते हुए अमेजन के सह-संस्थापक ने कहा कि इसका लक्ष्य लोगों को एक मिनट में यह सोचने के लिए प्रोत्साहित करना था कि वे वास्तव में क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, “लंबे समय में, एक कर्मचारी का ऐसी जगह रहना जहां वह नहीं रहना चाहता, कर्मचारी या कंपनी के लिए ठीक नहीं है।
आप होते तो क्या करते?
क्या हो अगर आपको भी ऐसा ही ऑफर दिया जाए? यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे कर्मचारी और कंपनी दोनों को ही फायदा होगा। जहां ऐसे लोग नहीं होंगे जो हर वक्त काम से बचना चाहते हैं, तो उस कंपनी की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। जब कोई कर्मचारी आपके साथ काम करके खुश नहीं है तो उस कर्मचारी के साथ तरक्की की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? इस पर आपके क्या विचार हैं हमें sameer.saini@bagnetwork.in पर मेल करके जरूर बताएं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
5 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
22 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines