Amazon Navratri Sale: स्मार्ट TV पर 55 प्रतिशत से ज्यादा की छूट! जान लें, कहीं हाथ से निकल जाए मौका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Navratri sale: क्या आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आप अमेजन नवरात्रि सेल का फायदा उठा सकते हैं। Amazon Navratri sale 2022 की जगह अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लाइव कर रखा है। इस दौरान कई स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दी जा रही है।
सैंमसंग से लेकर शाओमी के कई स्मार्ट टीवी को तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। सेल के दौरान इन स्मार्ट टीवी पर 55 प्रतिशत से ज्यादा की छूट दी जा रही है। आइए स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में जानते हैं।
रेडमी L32M6-RA/L32M7-RA स्मार्ट टीवी को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी पर 56 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है लेकिन छूट के चलते इसे 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
शाओमी का O55M7-Z2IN स्मार्ट टीवी 55 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 1,99,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसे 89,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें 4K Ultra HD रेजोल्यूशन का 55-इंच डिस्प्ले है। इसमें Cortex A73 का प्रोसेसर है।
इस सेल में अमेजन का बेसिक्स फायर स्मार्ट टीवी भी छूट के साथ उपलब्ध है। इस पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। ऐसे में इस टीवी को आप 56,000 रुपये की जगह 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
अमेजन सेल में टीसीएल P615 स्मार्ट टीवी को 54 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 62,990 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसे 28,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें 50-इंच LED 4K Ultra HD डिस्प्ले है। ये टीवी 2GB रैम और 24W ऑडियो सेटअप के साथ है।
सेल के दौरान सैमसंग का स्मार्ट टीवी भी छूट के साथ मिल रहा है। इस पर 65000 रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है। आप इस स्मार्ट टीवी को 1,14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 65-inch 4K Ultra HD डिस्प्ले है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: