OnePlus Nord 3 Discount Offer: वनप्लस नॉर्ड 3 वनप्लस के पॉपुलर स्मार्टफोन में से एक है जिसे पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। जबकि कुछ लोग इससे फोन के 2024 मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, पुराने मॉडल की कीमत समय के साथ कम होती जा रही है। वनप्लस नॉर्ड 3 अमेजन मॉनसून मोबाइल मेनिया सेल के दौरान तो अब 20,000 रुपये से कम में बिक रहा है, जो काफी जबरदस्त डील है क्योंकि डिवाइस को कंपनी ने 33,999 रुपये में पेश किया था। यह एक बेहतरीन डील है क्योंकि 20,000 रुपये से कम कीमत वाले अन्य फोन की तुलना में ये डिवाइस सॉलिड परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।
आ रहा है नया मॉडल भी…
दिलचस्प बात यह है कि ब्रांड इसी प्राइस रेंज में एक नया फोन भी लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट होगा। यह 24 जून को लॉन्च होगा और कुछ सेग्मेंट्स में ये बड़े अपग्रेड के साथ 20,000 रुपये में आ सकता है, लीक्स में भी इसका खुलासा हुआ है। हालांकि अब, वनप्लस नॉर्ड 3 पर मिल रही ये डील लोगों को कंफ्यूज कर सकती है कि उन्हें कौन सा फोन खरीदना चाहिए। फिलहाल, वनप्लस ने नॉर्ड सीई 4 लाइट को पावर देने वाले चिपसेट का नाम नहीं बताया है। इसलिए, अभी इसकी परफॉर्मेंस को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
OnePlus Nord 3 बेहतर ऑप्शन?
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर होने की संभावना है और अगर यह सच होता है, तो वनप्लस नॉर्ड 3 एक बेहतर ऑप्शन होगा, क्योंकि इसमें बेहतर मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 चिप मिल रहा है। अभी के लिए, वनप्लस नॉर्ड 3 अमेजन पर 19,998 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए है।
25 जून तक खरीदने का मौका
कुछ बैंक कार्ड पर कंपनी 10 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। याद दिला दें कि यह डिवाइस पिछले साल 33,999 रुपये में पेश किया गया था। यह डील Amazon Monsoon Mobile Mania सेल के दौरान मिल रही है, जो पहले से ही लाइव है और ये सेल 25 जून तक जारी रहेगी।
OnePlus Nord 3 के फीचर्स
OnePlus Nord 3 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.74-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। पीछे की तरफ, OIS के साथ Sony IMX890 वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, Sony IMX355 सेंसर वाला 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines