Amazon iPhone 13 Discount Offer: हाल ही कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिवाली सेल खत्म हुई है, जहां स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर सबसे शानदार डील्स देखने को मिल रही थी। iPhone पर तो ऐसे ऑफर्स मिल रहे थे जो पहले कभी देखने को नहीं मिले। इस दौरान कुछ लोगों ने तो जमकर शॉपिंग की लेकिन अगर आपने इस दिवाली सेल को मिस कर दिया है तो चिंता न करें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन अभी भी कुछ शानदार डील्स दे रहा है। दरअसल iPhone 13 तो अभी भी सिर्फ 45,499 रुपये में मिल रहा है जो इसे जबरदस्त डील बना रहा है। चलिए इसके बारे में जानें…
iPhone 13 पर डिस्काउंट ऑफर
Apple iPhone 13 इस वक्त बिना किसी ऑफर के सिर्फ 45,499 रुपये में मिल रहा है जो इसे एक शानदार डील बना देता है। बता दें कि कंपनी ने इसे 79,900 रुपये में लॉन्च किया था। जिस हिसाब से देखें तो फोन लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है। खास बात यह है कि फोन पर नो कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है जहां से आप फोन को 2,048.74 महीना की EMI पर खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप एक्स्ट्रा पैसा बचा सकते हैं लेकिन ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। चलिए अब जानें की अभी iPhone 13 खरीदना सही है या नहीं…
iPhone 13 खरीदना सही है या नहीं?
iPhone 13 में हमें 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले देखने को मिलता है। फोन में खास सिनेमेटिक मोड भी दिया गया है जो शैलो डेप्थ ऑफ फील्ड और फोकस को ऑटोमेटिकली एडजस्ट कर सकते है। जिससे फोन की वीडियो क्वालिटी जबरदस्त हो जाती है। एडवांस्ड ड्यूल-कैमरा सिस्टम फोन को और भी खास बना देता है जहां दो 12MP के कैमरा मिलते हैं जिसमें आपको Smart HDR 4, Night mode, 4K Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में सामने की तरफ भी 12MP का ट्रूएडेप्थ फ्रंट कैमरा मिलता है जिसमें खास नाईट मोड और 4K Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
फोन में लेटेस्ट iOS 18
फोन को पावर देने के लिए इसमें A15 बीओनिक चिप का इस्तेमाल किया गया है जो जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। इतना ही नहीं फोन में लेटेस्ट iOS 18 भी देखने को मिल रहा है जिसका मतलब है कि इसमें आप लेटेस्ट फीचर्स का मजा ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि एप्पल अभी इस फोन को और भी अपडेट देगा जिसका मतलब है कि आप इसमें आगे भी नए फीचर्स का मजा ले पाएंगे। ओवरऑल देखें तो 45 हजार रुपये के आसपास ये फोन अभी भी जबरदस्त डील है जिसे आप अपना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
17 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
20 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines