Amazon Great Summer Sale: क्या आप भी अभी कोई नया वनप्लस फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो ये सही समय हो सकता है। अमेजन की ग्रेट समर सेल लाइव है, जहां कई वनप्लस स्मार्टफोन काफी कम कीमत में मिल रहे हैं। इसमें वनप्लस 12, वनप्लस 12आर से लेकर कई बजट वनप्लस स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए इन सभी डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
OnePlus 12
हाल ही में लॉन्च हुए लेटेस्ट फ्लैगशिप वनप्लस 12 पर सेल के दौरान कई शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 5,400 एमएएच की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत अभी 64,999 रुपये हो गई है, अगर आप अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो आप इसे 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट पर यही फोन 62,690 रुपये में लिस्टेड है जो अमेजन से बेहतर डील दे रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
OnePlus 12R
23 जनवरी, 2024 को भारत में ये फोन लॉन्च हुआ था जो अभी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 12आर में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल रही है। यह डिवाइस 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ऑफर करता है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ, आप 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 38,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि फ्लिपकार्ट पर ये फोन बिना किसी ऑफर के 38,999 रुपये में मिल रहा है।
OnePlus Nord CE3 5G
OnePlus Nord CE3 5G भी सेल के दौरान सस्ते में मिल रहा है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ के साथ 6.7-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट और 80W चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस में 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलती है। ये फोन अभी सेल के दौरान 18,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 mins agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines