अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घरेलू सामान खरीदने का सोच रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। Amazon एक शानदार सेल लेकर आ रहा है, जिसमें आपको जबरदस्त छूट और धमाकेदार ऑफर्स मिलेंगे। इस बार मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर खास डील्स मिलने वाली हैं। बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाओं के साथ आप अपनी पसंद की चीजें और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू होगी ये सेल।
कब शुरू होगी Amazon Great Summer Sale
Amazon ने अपनी Great Summer Sale 2025 की तारीख बता दी है। यह सेल 1 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। लेकिन जो लोग Amazon Prime के मेंबर हैं वे 30 अप्रैल की रात 12 बजे से ही सेल में शॉपिंग कर सकेंगे। इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और घर के काम आने वाले सामानों पर बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। यानी कई चीजें कम दाम में मिलेंगी। कुछ नए स्मार्टफोन्स जैसे Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy A55 5G और Galaxy M35 5G पर भी अच्छे ऑफर होंगे। यह सेल हर किसी के लिए पैसे बचाने का अच्छा मौका है।
इस फोन पर मिलेगी भारी छूट
Samsung Galaxy S24 Ultra अब Amazon पर डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। इसका दाम ₹92,249 है, जो इसके असली दाम ₹1,34,999 से काफी कम है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की कीमत ₹90,000 से भी कम हो सकती है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड होल्डर्स को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है, जिससे आप आसानी से फोन खरीद सकते हैं बिना ज्यादा खर्च किए।
लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स
इस सेल में आपको सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप भी बहुत सस्ते मिलेंगे। बड़े-बड़े ब्रांड जैसे Lenovo, Asus और HP के लैपटॉप पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आपको स्मार्ट टीवी चाहिए, एयर कंडीशनर (AC) चाहिए या घर के दूसरे जरूरी सामान चाहिए तो वो भी कम कीमत में मिल जाएंगे। अगर आप सामान खरीदते समय Amazon Gift Card से पेमेंट करते हैं तो आपको और भी 10% तक की बचत मिलेगी। यानी जो चीज पहले से सस्ती मिल रही है उस पर और छूट मिल जाएगी। अभी कुछ डील्स सामने आई हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में और भी नई-नई ऑफर और डिस्काउंट बताए जाएंगे। इससे आप अपनी जरूरत और अपने बजट के हिसाब से सबसे बढ़िया सामान सस्ते में खरीद पाएंगे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
52 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines