Amazon Great Summer Sale 2024: अमेजन पर जल्द ही ग्रेट समर सेल शुरू होने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस सेल इवेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि सेल की डेट अभी तक सामने नहीं आई है, अमेजन इंडिया कई पॉपुलर स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट देने का वादा कर रहा है। अमेजन ग्रेट समर सेल के टीजर पेज में कहा गया है कि यह सेल ग्राहकों को “बेस्ट स्मार्टफोन डील्स” ऑफर करेगी। फोन के अलावा सेल में कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट देखने को मिलने वाली है। चलिए जानते हैं सेल में क्या कुछ रहेगा खास…
वनप्लस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट
सेल शुरू होने से पहले, अमेजन ने उन सभी डिवाइस को लिस्ट किया है जिन पर छूट मिलने वाली है। सेल पेज के मुताबिक कुल 8 वनप्लस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। ऑफिशियल अमेजन सेल लिस्टिंग के अनुसार, इनमें वनप्लस 12, वनप्लस नॉर्ड सीई 4, वनप्लस 12आर, वनप्लस नॉर्ड 3 समेत कई फोन शामिल हैं।
सेल में और क्या रहेगा खास?
इस सेल में कंपनी स्मार्टफोन के अलावा एसी, रेफ्रिजरेटर, कूलर और लैपटॉप समेत कई डिवाइस पर डिस्काउंट दे सकती है। सेल पेज के मुताबिक Summer Sale में एयर कंडीशनर पर 55% तक की छूट मिलने वाली है। जबकि रेफ्रिजरेटर भी आप 55% तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा टॉप रेटेड टीवी पर 65% तक की छूट देखने को मिलने वाली है।
अमेजन ग्रेट समर सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 परसेंट तक डिस्काउंट मिलने वाला है। वहीं लैपटॉप भी आप 40% तक छूट के साथ खरीद सकते हैं। सेल में हेडफोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट पर तो 70% तक छूट मिलने वाली है। जबकि अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक की छूट देखने को मिल सकती है।
ये फोन भी मिलेंगे सस्ते में
इसके अलावा समर सेल के दौरान Samsung Galaxy M34, Xiaomi 14, Samsung Galaxy S23, Redmi 13C, Redmi Note 13 Pro, iQOO Z9, Galaxy S24, Tecno Pova 6 Pro और कई अन्य डिवाइस पर भी छूट मिलेगी। इन फोन और अन्य मॉडल्स की सटीक कीमतें जो इवेंट के दौरान उपलब्ध होंगी, आने वाले दिनों में सामने आ जाएंगी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
9 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
12 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
13 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines