Amazon Great Summer सेल आज से शुरू, इन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Great Summer Sale 2023: अमेजन पर आज यानी 4 मई 2023 से ग्रेट समर सेल भारत में शुरू है। इस दौरान कई एप्पल (Apple), सैमसंग (Samsung), रेडमी (Redmi) वनप्लस (OnePlus) और वीवो (Vivo) समेत अलग-अलग ब्रांडों के नए हैंडसेट ऑफर और छूट के साथ मिल रहे हैं।
सेल 4 मई से दोपहर 12 बजे से सभी खरीदारों या नॉन-प्राइम के लिए खुलेगी। अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान आईसीआईसीआई और कोटक बैंक क्रेडिट कार्डधारक अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सेल में किन फोनों को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी (Samsung Galaxy M14 5G) का 4GB रैम + 128GB स्टोरेज 13,490 रुपये की कीमत की जगह 12,490 रुपये में लिस्टेड है। इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर भी शामिल है। स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 13,250 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
2022 सितंबर में iPhone 14 को 79,900 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। अमेज़न ग्रेट समर सेल 2023 में Apple के iPhone 14 की को बैंक और एक्सचेंज छूट के बाद 39,293 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन एप्पल के A15 बायोनिक SoC द्वारा संचालित है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट (OnePlus Nord CE 3 Lite) का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ है। इस फोन अतिरिक्त बैंक ऑफर और छूट लागू करने के बाद 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 18,750 रुपये के बंडल एक्सचेंज ऑफर के साथ आता है।
नोकिया एक्स30 5जी (Nokia X30 5G) का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 48,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जिसे सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के जरिए 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और 28,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट प्राप्त कर सकते हैं।
भारत में Apple के डायनेमिक आइलैंड के समान मिनी कैप्सूल फीचर के साथ रियलमी नार्जो एन55 (Realme Narzo N55) पिछले महीने लॉन्च हुआ था। मूल रूप से 10,999 रुपये की कीमत वाले हैंडसेट को अमेजन की समर सेल में बैंक ऑफर के साथ 10,249 रुपये की किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर से आप फोन की कीमत पर 10,300 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: