Amazon Sale Best Deals: फ्लिपकार्ट की तरह अमेजन पर भी इन दिनों बड़ी सेल चल रही है जिसमें स्मार्टफोन्स पर सबसे तगड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी काफी वक्त से एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सेल की ये बेस्ट डील्स चेक कर सकते हैं। सेल के दौरान डेढ़ लाख वाला सैमसंग फोन भी इस वक्त आधी कीमत में मिल रहा है। हमने आपके लिए सेल की 3 बेस्ट डील्स शॉर्ट लिस्ट की हैं। चलिए इनके बारे में जानें…
Samsung Galaxy S24 Ultra
सैमसंग ने पिछले साल Samsung Galaxy S24 Ultra को पेश किया था जिसकी कीमत 1,29,999 रुपये थी लेकिन अभी आप इसे बिना किसी ऑफर के सिर्फ 1,05,000 रुपये में अपना बना सकते हैं। बैंक ऑफर के साथ फोन पर 1 हजार रुपये और एक्सचेंज ऑफर के साथ 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। फोन पर No Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। जहां से आप डिवाइस को 5,091 रुपये महीना देकर अपना बना सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 5G
लिस्ट का दूसरा फोन Samsung Galaxy S24 5G है जिस पर अमेजन बंपर छूट दे रहा है। कंपनी ने डिवाइस को 79,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप फोन को सिर्फ 50,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी। जबकि No Cost EMI ऑप्शन के साथ आप फोन को सिर्फ 2,296 रुपये महीना देकर भी अपना बना सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
अमेजन सैमसंग Galaxy S23 Ultra 5G पर तो सबसे बड़ी छूट दे रहा है। कंपनी ने इस फोन को डेढ़ लाख रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 73,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। ये इस सेल की सबसे तगड़ी डील लग रही है। फोन पर 2,219 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है और No Cost EMI के साथ इसे सिर्फ 7,430 रुपये महीना देकर भी अपना बना सकते हैं। फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 53,200 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Republic Day Sale: इससे सस्ता नहीं मिलेगा iPhone 16! उठाए शानदार डील्स और ऑफर्स का फायदा
संबंधित खबरें
WhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 mins agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 hr agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines