Amazon Great Republic Day Sale 2023: अमेजन की 2023 की पहली बड़ी बिक्री शुरू हो गई है।अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे के नाम से शुरू हुई सेल 15 जनवरी से 20 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को काफी फायदा हो सकेगा। यहां पर सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।
आज हम आपके काम को आसान बनाते हुए कुछ स्मार्टफोन्स (Amazon Great Republic Day Sale 2023 Best Deals on Smartphone) लेकर आए हैं जो सेल के दौरान सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आपका विचार एक नया स्मार्टफोन खरीदने का है तो आइए आपको फोन पर मिल रहे बेहतरीन डील्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus 10R 5G
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान वनप्लस 10आर 5जी स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए इसकी कीमत 29,999 रुपये है। यहां पर 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है। फोन की खासियत की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 SoC, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी है।
Apple iPhone 13
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आईफोन 12 का 128GB वैरिएंट भी सस्ते में मिल रहा है। यहां से आप फोन को 69,900 रुपये की जगह सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर भी 8,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक और SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।
और पढ़िए –Truecaller से हटाना चाहते हैं अपना नाम? ये रहा Android और iPhone यूजर्स के लिए आसान प्रोसेस
iQoo Neo 6
आईक्यूओओ निओ 6 को भी अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2023 के दौरान सस्ते में बेचा जा रहा है। यहां पर ये फोन 27,999 रुपये (एमआरपी 34,999 रुपये) की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन पर भी 8,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है।
Realme Narzo 50
अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में रियलमी नार्जो 15,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये में उपलब्ध है। ये फोन भी एक्सचेंज छूट के साथ बिक रहा है। एक अच्छे और लेटेस्ट कंडिशन का स्मार्टफोन चेंज करके आप 9,300 रुपये तक की पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines