Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गया है। बाकी यूजर्स के लिए सेल एक दिन बाद यानी 8 अक्टूबर से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल भी कल से शुरू होने जा रही है। ई-कॉमर्स साइटें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और कई अन्य एक्सेसरीज पर शानदार डील दे रही हैं। ग्राहक सेल डिस्काउंट के अलावा एक्स्ट्रा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।
अमेजन Prime Members के लिए बेस्ट डील
अमेजन सेल में सैमसंग गैलेक्सी S23 को 6,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फोन पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को 7,749 प्रति माह रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ पेश किया है।
इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट
Honor 90 5G भी सेल के दौरान सस्ते में मिल रहा है। बता दें कि ये इस सेगमेंट का पहला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे 26,999 रुपये से कम कीमत पर लिस्ट किया है। हाल ही में लॉन्च हुआ Nokia G42 5G अब सभी ऑफर सहित 10,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी, श्याओमी 13 प्रो 5जी, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा और आईक्यू जेड7 प्रो 5जी जैसे ब्रांड्स के अन्य स्मार्टफोन पर भी इस सेल में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Pay से पैसे भेजना मैसेज भेजने जितना आसान, Paytm से कितना बेहतर?
एक्सेसरीज को खरीदने का तगड़ा मौका!
रेडमी बड्स 4 एक्टिव जैसी एक्सेसरीज 899 रुपये से शुरू होकर उपलब्ध होंगी। जबकि अन्य मोबाइल एक्सेसरीज़ जैसे पावर बैंक और चार्जर भी कम कीमतों पर पेश किए जाएंगे। नॉइज, बोट और फायरबोल्ट जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच 1,499 रुपये से शुरू होंगी। ऐप्पल वॉच एसई (जीपीएस + सेल्युलर) की कीमत सेल में 19,990 रुपये से शुरू होगी।
लैपटॉप और टीवी पर भी बंपर छूट
सेल में लैपटॉप में मैकबुक एयर एम1 को 62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी ले सकते हैं। Asus Vivobook 15 Intel i7, Dell 14 Intel Core i5 और HP Victus RTX 3050 जैसे कई मॉडल्स पर सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप एक टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोनी, सैमसंग, एलजी, रेडमी, हिसेंस, एसर, टीसीएल और वीयू जैसे कई ब्रांड्स के टेलीविजन इस सेल में सस्ते दामों पर पेश किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines