Amazon Deal on OnePlus 11R: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर को होने वाली है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कई 5G फोन पर मिलने वाले जबरदस्त डील्स का खुलासा कर दिया है। उनमें से एक वनप्लस 11आर भी है, जिस पर अमेजन भारी डिस्काउंट देने वाला है। अमेजन के सेल पेज से पता चलता है कि वनप्लस 11आर 34,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। लेकिन, क्या यह 5G वनप्लस फोन खरीदने लायक है? चलिए पता करते हैं। लेकिन उससे पहले फोन पर मिलने वाले डील पर एक नजर डालते हैं।
Amazon Deal on OnePlus 11R
वनप्लस 11आर को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 39,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, इसके अलावा फोन पर आपको एक्स्ट्रा 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है। यह कूपन वनप्लस 11आर अमेजन सेल पेज पर दिखाई देगा और इसे रिडीम करने के लिए आपको इस पर सिर्फ क्लिक करना होगा। जब आप पेमेंट विंडो की ओर बढ़ेंगे तो ये अपने आप कूपन अप्लाई हो जाएगा। जिसके बाद कीमत घटकर 36,999 रुपये हो जाएगी। एसबीआई बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी, जिससे कीमत और कम होकर 34,999 रुपये हो जाएगी।
इस फोन को खरीदना कितना सही?
जो लोग बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप पर्फोमन्स और तेज़ चार्जिंग सपोर्ट चाहते हैं, वे वनप्लस 11आर खरीद सकते हैं। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान जिस कीमत पर इसे बेचा जाएगा, उस हिसाब से कैमरा परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त है। वनप्लस बॉक्स में एक चार्जर भी दे रहा है, इसलिए आपको एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना होगा। फोन में एक कर्व्ड स्क्रीन मिलती है, जो इसे और भी खास बना देती है।
यह भी पढ़ेंः iPhone 15 की जगह पुराने आईफोन हो सकते हैं फायदेमंद, कीमत में हुई भारी कटौती
iPhone 13 भी मिलेगा 39,999 रुपये में
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPhone 13 को भी सस्ते में खरीदने का मौका है। इस पर अब तक की सबसे अच्छी डील बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सेल के दौरान फोन की कीमत घटकर 39,999 रुपये हो जाएगी। टीजर पेज से पता चलता है कि iPhone 13 को वेबसाइट पर 45,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन पर 13,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। Apple स्टोर्स के मुताबिक इस iPhone की रियल प्राइस अब 59,900 रुपये हो जाएगी।
एसबीआई बैंक कार्ड से आईफोन 13 को और भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। इस बैंक पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर होगा, जिससे कीमत घटकर 43,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, जो लोग अपने पुराने फोन एक्सचेंज करेंगे, वे 3,500 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर का भी लाभ ले सकेंगे। इसलिए, यदि आप फ्लैट डिस्काउंट, बैंक कार्ड और एक्सचेंज बोनस ऑफर को जोड़ते हैं, तो iPhone 13 की प्राइस कम होकर 39,999 रुपये हो जाती है।
संबंधित खबरें
मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 hr agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
5 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines