Amazon सेल में 37999 में मिलेगा Phone 13; क्या अब खरीदना चाहिए ये पुराना फोन? ये 3 बातें सुलझाएंगी उलझन

Amazon Great Indian Festival sale Discount offer on iPhone 13: क्या आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेज़न आपके लिए सबसे धांसू डील लेकर आ रहा है जहां आपको 40 हजार रुपये से कम में आईफोन मिलेगा।

iPhone 13

Amazon Great Indian Festival sale Discount offer on iPhone 13: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल बस आने ही वाली है, जो 27 सितंबर से शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स को 26 सितंबर को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। इस सेल में iPhone समेत हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर कुछ बेहतरीन डील मिलने की उम्मीद है। हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट ने iPhone 13 की सेल कीमत का खुलासा किया। सेल के दौरान iPhone 13 पर 12,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि आप iPhone 13 को 49,900 रुपये से कम यानी 37,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

यह इस डिवाइस की अब तक की सबसे कम कीमत हो सकती है। iPhone 13 को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत iPhone 16 सीरीज के रिलीज होने से ठीक पहले अन्य मॉडल्स के साथ कम हुई है। अब सवाल यह है कि क्या इस कीमत पर भी iPhone 13 खरीदने लायक डिवाइस है? चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Image

iPhone 13 को खरीदने के 3 कारण

हाई-एंड फोन अब बजट में

विज्ञापन

iPhone 13 सेल के दौरान 38,000 रुपये में मिलेगा, जो इसे एक बजट फोन बनाता है। अगर आप ज्यादा किफायती दमदार स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बढ़िया डील हो सकती है। iPhone 13 में A15 बायोनिक चिप है, जो अभी भी बहुत पावरफुल है। डेली टास्क से लेकर गेमिंग और एडिटिंग तक ये डिवाइस आज भी काफी कुछ अच्छे से संभाल लेता है, जो 30 से 40 हजार के बजट में आने वाले Android फोन से काफी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट

विज्ञापन

एप्पल अपने ज्यादातर डिवाइस को लंबे वक्त तक सॉफ्टवेयर अपडेट देता है। iPhone 13 को भी अभी कई बड़े iOS अपडेट मिलने की उम्मीद है, जो लेटेस्ट फीचर्स ऑफर करेंगे। हाल ही में इस डिवाइस को भी कंपनी ने iOS 18 का अपडेट रोल आउट किया है जो कई नए फीचर ऑफर कर रहा है। इसलिए, भले ही नए मॉडल बाजार में आ गए हों, iPhone 13 अभी भी बेस्ट डिवाइस बना हुआ है।

बेहतरीन कैमरा सिस्टम

विज्ञापन

iPhone 13 का डुअल-कैमरा सिस्टम, नाइट मोड, स्मार्ट HDR 4 और पोर्ट्रेट मोड तो काफी जबरदस्त है जिसकी मदद से आप हाई क्वालिटी वाली फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। हालांकि नए मॉडल में कैमरा कंट्रोल करने के लिए एक खास बटन दिया है, लेकिन 2024 में भी iPhone 13 का कैमरा मिड रेंज से लेकर कई फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ