Amazon Great Indian Festival Sale: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल’ लाइव है। इस सेल में लैपटॉप, टीवी मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इन डिवाइस पर फ्लैट छूट के साथ बैंक ऑफर्स और ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप एक नया स्मार्टफोन या अन्य कोई प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो यह एक सुनहरा मौका हो सकता है। यहां हम 5 ऐसे पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में जो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में बेहद ही सस्ते दाम में मिल रहे हैं।
Apple Iphone 13
अगर आप आईफोन लवर्स हैं तो आपके लिए आईफोन 13 का चुनाव कर सकते हैं। अमेजन के इस फेस्टिवल सेल में आईफोन 13 को भारी-भरकम छूट के साथ लिस्ट किया गया है।Apple iPhone 13 128GB वेरिएंट इस समय 48,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट है, जबकि इसकी एमआरपी प्राइस 69,999 रुपये है। इसी तरह 256GB और 512 GB मॉडल क्रमशः 59,999 रुपये और 69,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर वेरिएंट के अनुसार एक्सट्रा छूट उपलब्ध है। इसके अलावा डिवाइस को ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
Oneplus Nord CE 3 Lite 5G
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी के 128 जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट को 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सबसे खास बात ये है कि सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। ऐसे में आप बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर इस फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं ईएमआई ऑप्शन का लाभ लेकर भी आप इस फोन को अपना बना सकते हैं।
Samsung Galaxy M13
अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक बेहतर डिवाइस की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग का गैलेक्सी एम 13 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 9,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस फोन पर बैंक और ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः Paytm ONDC ने पेश किया सुपर सेवर वीकेंड ऑफर, फ्री डिलिवरी से लेकर मिलेगी 150 रुपये तक की छूट
Samsung Galaxy S23 FE 5G
सैमसंग का एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 25% की फ्लैट छूट के साथ 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर डिवाइस पर 9 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इतना ही नहीं फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Realme Narzo 60X 5G
रियलमी का यह पावरफुल स्मार्टफोन अमेजन सेल के दौरान 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह कीमत रियमली नार्जो 60 एक्स 5जी के 4GB+128GB वेरिएंट की है। इस फोन के टॉप एंड मॉडल (6GB+128GB) 12,749 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। सबसे खास बात ये है कि डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
1 hr ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
3 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines