Amazon Great Indian Festival Sale Win Free iPhone 15: अमेजन पर Great Indian Festival Sale 27 सितंबर, 2024 से शुरू होने रही है, ई-कॉमर्स दिग्गज ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है। सेल से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन्स पर Kickstarter डील्स से भी पर्दा उठा दिया है। वहीं, Amazon Prime मेंबर्स के लिए ये सेल 26 सितंबर से 24 घंटे पहले ही सेल शुरू हो जाएगी। साल की सबसे बड़ी सेल में स्मार्टफोन, गैजेट और अन्य कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने वाली है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2024 से कुछ दिन पहले, ई-कॉमर्स दिग्गज अपने ग्राहकों को Apple iPhone 15 फ्री जीतने का सुनहरा मौका दे रहा है। जी हां, आपने सही सुना! अब, आप सोच रहे होंगे कि कैसे? दरअसल आपको इसके लिए बस स्पिन एंड विन गेम खेलना है, जिसके बाद आप फ्री में iPhone 15 जीत सकते हैं। आइए जानें कैसे…
Amazon Great Indian Festival Sale 2024: लकी ड्रॉ में कैसे लें हिस्सा?
- इसके लिए सबसे पहले अमेजन इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें
- अब ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ बैनर पर क्लिक करें
- यहां आपको थोड़ा स्क्रॉल करने पर ‘गेट सेल रेडी’ ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करें
- अब स्पिन एंड विन आईफोन 15 पर टैप करें।
- अब आप अमेजन के फन जोन में पहुंच जाएंगी जहां ‘स्पिन एंड विन’ गेम दिया जा रहा है
- ‘स्पिन एंड विन’ पर टैप करें और व्हील घुमाएं
- अगर आप लकी हैं तो आपको जैकपॉट मिलेगा।
- अगर आप जैकपॉट जीतते हैं तो आपको आईफोन 15 जीतने के लिए लकी ड्रॉ में ऐड किया जाएगा।
अमेज़न का कहना है कि वह 1 अक्टूबर, 2024 को गेम के विजेता की घोषणा करेगा। ध्यान दें कि ‘स्पिन एंड विन’ एक बार का गेम है और इसलिए इसे सिर्फ एक बार खेला जा सकता है।
पिछले साल लॉन्च हुआ था iPhone 15
जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल ने 2023 में, iPhone 15 लॉन्च किया था, जो 2024 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से एक बन गया। डिवाइस A16 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है, जो 48MP प्राइमरी लेंस और 6.1-इंच रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है। iPhone 15 में इस वक्त लेटेस्ट iOS 18 देखने को मिल रहा है जो कंपनी ने हाल ही में रोल आउट किया है।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल से पहले धड़ाम गिरे इन 7 स्मार्टफोन्स के दाम, Kickstarter डील्स हुई लाइव
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines