Amazon Great Indian Festival Sale 2024: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है है और प्राइम सदस्य 26 सितंबर से ही इसका लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर और टिकट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। Amazon ने टीज किया है, इस सेल में लैपटॉप पर 45% तक की छूट, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65% तक की छूट और ट्रेवल बुकिंग पर 60% तक की छूट के अलावा अन्य ऑफर भी मिलेंगे। हालांकि आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट ले सकते हैं।
सेल में ऐसे लें ज्यादा डिस्काउंट
अगर आप भी अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ज्यादा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों के बारे में अभी जान लें…
SBI बैंक कार्ड
SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर इस बार कंपनी 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। जिससे आप किसी भी प्रोडक्ट को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अन्य बैंक कार्ड ऑफर्स भी पेश करेगा जिसका फायदा उठाकर आप ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं।
Amazon Pay UPI
Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर 1000 रुपये के ऑर्डर पर 1000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। जिससे देखा जाए तो अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो आप फ्री में किसी प्रोडक्ट को अपना बना सकते हैं।
Amazon Pay रिवॉर्ड
इतना ही नहीं कंपनी Amazon Pay से पेमेंट करने पर कुछ रिवॉर्ड भी देती है। खरीदारी पर मिलने वाले इन रिवॉर्ड्स को इकट्ठा करके आप डिफरेंट कैटिगरीज में डिस्काउंट ले सकते हैं। जहां से आप और भी ज्यादा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days सेल में Motorola के ये 5 फोन मिलेंगे सस्ते में, डील हो गई रिवील
Amazon Pay गिफ्ट कार्ड
इसके अलावा, आप Amazon Pay गिफ्ट कार्ड खरीदने पर 10% तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, 2,500 रुपये के Amazon Pay गिफ्ट कार्ड की खरीद पर खरीदारों को 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
एक्सचेंज ऑफर
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आपको काफी शानदार एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिलने वाले हैं। फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी फ्रिज समेत कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।
इन तरीकों के अलावा, सेल के दौरान अन्य खास ऑफर्स भी मिल सकते हैं, इसलिए अमेज़न की वेबसाइट या ऐप पर नजर रखें। इतना ही नहीं ऑफर्स समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए खरीद से पहले सारी जानकारी चेक कर लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines