Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ती हुईं स्मार्टवॉच, इन पर मिल रही है बेस्ट डील्स!
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: अमेजन सेल में स्मार्टवॉच को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है, जिससे आप सस्ते में वॉच खरीद सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन अपने ग्राहकों पर मेहरबान है और 8 अक्टूबर से ही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का फायदा दिया जा रहा है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का दूसरा चरण समाप्त होने वाला है जो एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज के तहत शुरू किया गया था। इस सेल के दौरान तमाम प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे हैं जिनमें स्मार्टवॉच भी शामिल है। ऐसे ग्राहक जो पिछले काफी समय से स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं उनके लिए अभी एक अच्छा मौका हो सकता है।
दिवाली से पहले ही अमेजन अपने ग्राहकों को कई डील्स के तहत स्मार्टवॉच भी सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में रेडमी, नॉइज, बोट जैसे ब्रांडों पर अलग-अलग डील्स दी जा रही है। इनमें ज्यादातर बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच हैं, जिसे खरीदना आपके लिए एक अच्छा सौदा हो सकता है। कई तरह के बेहतरीन फीचर्स जैसे- हेल्थ, फिटनेस, स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी वाली स्मार्टवॉच सस्ते में मिल रही है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में नॉइज पल्स गो बज स्मार्टवॉच सस्ते में मिल रही हैं। सेल में वॉच पर 76 प्रतिशत तक की छूच दी जा रही है। 1.69 इंच TFT डिस्प्ले वाली ये वॉच 1,199 रुपये में मिल रही है। इसमें SpO2, 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी और ऑटो डिटेक्शन के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। बैंक ऑफर के जरिए आप वॉच पर अधिक छूट पा सकते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 94 प्रतिशत छूट के साथ फायर-बोल्ट निंजा कॉल प्रो प्लस को लिस्ट किया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाले इस वॉच की कीमत 1,299 रुपये है। वेबसाइट के मुताबिक वॉच का असली कीमत 19,999 रुपये है। 1.83 इंच वाली इस स्मार्टवॉच को आप 1,299 रुपये से भी कम में बैंक ऑफर के जरिए खरीद सकेंगे। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग, एआई वॉयस असिस्टेंस, 100 स्पोर्ट्स मोड जैसे सपोर्ट मिलते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में boAt वेव लाइट स्मार्ट वॉच को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल के दौरान इसे 86 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। अधिक छूट के लिए आप बैंक ऑफर को भी अप्लाई कर सकते हैं। वॉच में 1.69 इंच का एचडी डिस्प्ले, स्लीक मेटल बॉडी, 140+ वॉच फेस, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, एक्टिविटी ट्रैकर, आईपी68, 7 दिन की बैटरी लाइफ, एचआर और एसपीओ2 लेवल मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।
ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आने वाली रेडमी वॉच 3 पर 57 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। अगर आपका बजट 3000 रुपये के अंदर है तो आप इसे खरीद सकते हैं। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इस वॉच को 2,599 रुपये में लिस्टेड है। इस वॉच में 1.83 इंच का डिस्प्ले है। प्रीमियम मैटेलिक फिनिश वाली ये वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, 5ATM, 200+ वॉच फेस, 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ, पीरियड साइकिल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ आती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: