Amazon Great Indian Festival Sale 2023: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस वक्त साल की सबसे बड़ी सेल जारी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ऑफर के अलावा, टैबलेट पर भी बेस्ट डील्स पेश की है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक सस्ता और धांसू फीचर्स से लैस टैबलेट ढूंढ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपके लिए अमेजन पर मौजूद बेस्ट टैबलेट डील्स (Best Tablet Deals) की एक लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab A9
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए9, जिसे हाल ही में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था, अमेजन पर 12,999 रुपये में बिक रहा है। 8.7 इंच के डिस्प्ले के साथ, टैबलेट में 4GB+64GB का RAM+ROM है। यह डिवाइस एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को स्टोरेज की कमी नहीं होगी। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डुअल-सिम टैबलेट मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और साथ ही डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला स्पीकर मिलता है।
यह भी पढ़ेंः Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, कैमरा से लेकर बैटरी तक पावरफुल
Honor Pad 8
हॉनर पैड 8 टैबलेट 20 सितंबर, 2022 को भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। टैबलेट में 12 इंच का डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। यह डिवाइस इस वक्त 17,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। टैबलेट पर कंपनी 44 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक टैबलेट को खरीदते समय एसबीआई क्रेडिट कार्ड का यूज करके 1,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। डिवाइस में 7,250mAh की बैटरी है।
Lenovo Tab M10 HD 2nd Gen
मेटैलिक बॉडी के साथ आने वाला ये टैबलेट 10.1 इंच डिस्प्ले से लैस है। लेनोवो टैब एम10 एचडी 2nd जेन टैबलेट इस वक्त अमेजन सेल में 8,879 रुपये में बिक रहा है। इस डिवाइस पर कंपनी 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। कॉलिंग सपोर्ट, 5,000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और फ्लैश इस टैबलेट के फीचर्स में शामिल हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस एक साल की वारंटी, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ आता है।
Realme Pad Mini
अमेजन सेल में Realme Pad Mini पर भी शानदार डील मिल रही है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आने वाला Realme का यह टैबलेट इस फेस्टिव सेल के दौरान 35 प्रतिशत की छूट के साथ 12,999 रुपये में बिक रहा है। डिवाइस में 8.68 इंच का डिस्प्ले है और 6,400mAh की बैटरी है। रियलमी पैड मिनी आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 11 पर रन करता है। टैबलेट Unisoc T616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स इस टैबलेट की खरीद पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
52 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines