Samsung Galaxy Watch 4 Offer Information: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4, 40 मिमी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान 7,991 रूपए की शानदार कीमत पर मिल रहा है, जो एक शानदार डील्स में से एक है। जिस तरह की सुविधा यह वॉच देता है, उसे देखते हुए यह बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है। सैमसंग की गैलेक्सी वॉच 4 जिसे 2021 में 23,999 रूपए में लॉन्च किया गया था। जिसे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अमेजन पर अपनी लॉन्च कीमत पर भारी छूट देकर सेल किया जा रहा है। यह एक सुनहरा मौका है, उन सभी लोगों के लिए जो काफी समय से इस वॉच को खरीदने का प्लान बना रहे हैं।
स्मार्टवॉच की कीमत पर मौजूद डिस्काउंट
वॉच 4, 40 मिलीमीटर के साथ अमेजन पर 9,999 रूपए में मिल रहा है और एसबीआई (SBI)कार्ड पर डिस्काउंट के साथ, स्मार्टवॉच की कीमत और भी कम होकर 7,991 रूपए हो गई है, जो इस कीमत में एक शानदार डील में से एक है, वॉच के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को देखते हुए, सैमसंग की ओर से यह एक प्रीमियम लॉन्चिंग है, जिसकी मदद से इसकी शॉप लिस्ट को बढ़ाया जा रहा है।
वॉच के स्पेसिफिकेशन की जानकारी
अगर सैमसंग वॉच 4 की स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग वॉच 4 में 396 x 396 रिज़ॉल्यूशन वाला 1.2 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जबकि 1.18GHz डुअल-कोर प्रोसेसर पर 1.5 GB रैम और 16 GB स्टोरेज है।
स्मार्टवॉच की खासियत
स्मार्टवॉच में 247 mAh लिथियम की आयन बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) बंद होने पर लगभग 40 घंटे का बैकअप देती है और इसका वजन लगभग 25.9 ग्राम है। वॉच 4 एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर और बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस सेंसर के साथ सभी जरूरी सेंसर के साथ आता है। वॉच OS पर भी चलती है, v5.0, NFC, Wi-Fi (2.4+5GHz) और जीपीएस (GPS) के साथ आती है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
6 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
7 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
9 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
11 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines