Amazon-Flipkart Sales: त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल्स का एलान हो गया है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही ई-कॉमर्स दिग्गज इस बार ग्राहकों के लिए धांसू ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। 23 सितंबर से दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सेल शुरू होगी और स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक पर भारी छूट मिलेगी।
अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल
अमेजन की ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। वहीं सबसे अच्छी बात है कि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ये सेल शुरू हो जाएगी।
यहां इस बार भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी-एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ी बचत का मौका मिलेगा। सैमसंग, एप्पला, डेल, रियलमी जैस कई बड़े और अच्छे ब्रांड्स पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
अमेजन के जारी किए गए टीजर के हिसाब से, एप्पल से लेकर वनप्लस के फोन पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं SBI कार्ड से पे करने पर 10% एक्ट्रा डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा मिलेगा।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट भी बिग बिलियन डेज सेल इसी दिन यानी 23 सितंबर से शुरू हो रही। कंपनी ने इस बार भी स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट का एलान किया है।
सैमसंग के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Galaxy S24 Ultra, Galaxy M06, Galaxy M16, Galaxy A55, A56 और A36 पर कस्टमर्स को जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, Galaxy Z Flip 6 फोल्डेबल फोन भी इस बार डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
बता दें, फ्लिपकार्ट प्लस मैंबर्स को इस सेल का एक दिन पहले ही ऐक्सेस मिल जाएगा। यानी प्लस मेंबर्स के लिए ये एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगी।
शानदार मौका
त्योहारी सीजन में अमेजन और क्लिपकार्ट की ये सेल्स शॉपिंग का बेहतरीन मौका देने वाली हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, एसी या कोई बड़ा होम अप्लायंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 23 सितंबर से शुरू होने वाली ये सेल आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है।
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 hr agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
3 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
21 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines