Amazon Great Freedom Festival Sale Offers: अमेजन ने अपनी अपकमिंग Great Freedom Festival सेल का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी सेल की डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि ये सेल 6 अगस्त 2024 से शुरू होकर करीब एक हफ्ते तक लाइव रहेगी। इससे पहले ही ई-कॉमर्स दिग्गज ने कुछ डील्स का खुलासा किया है जो आगामी सेल के दौरान उपलब्ध होंगी। Amazon हर साल इस दिन भारतीयों के लिए एक बड़ी सेल आयोजित करता है। चलिए इस अपकमिंग सेल से जुड़े कुछ डिटेल्स जानें…
ये फोन मिलेंगे सस्ते में
अमेजन Great Freedom Festival सेल के टीजर पेज से पता चलता है कि कुछ पॉपुलर OnePlus फोन सेल में काफी कम प्राइस में उपलब्ध होंगे। इनमें OnePlus Nord CE 4 Lite, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord CE 4, OnePlus Open, OnePlus 12R और OnePlus 12 शामिल होने की उम्मीद है। इन डिवाइस की डील प्राइस आने वाले दिनों में सामने आ जाएगी।
Samsung फैंस के लिए सुनहरा मौका!
iQOO Z9 Lite 5G, iQOO 12 5G, iQOO Neo 9 Pro, iQOO Z7 Pro, iQOO Z9 और iQOO Z9x भी Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध होंगे। Redmi 13 5G, Redmi Note 13 Pro, Redmi 12 5G, NOte 13 Pro+, Xiaomi 14 पर भी छूट मिलेगी। Samsung फोन के दीवाने Galaxy M15, Galaxy A35 और कई अन्य डिवाइस भी सेल में सबसे कम प्राइस में खरीद पाएंगे।
ये भी पढ़ें : लूट लो! Airtel और Jio इन प्लान्स पर दे रहे हैं अनलिमिटेड 5G, चेक करें लिस्ट
एक्सचेंज पर 50,000 रुपये तक की छूट
इतना ही नहीं सेल में Poco M6 Pro, Poco C65, Oppo F27 Pro+, Tecno Pova 6 Pro, Tecno Spark 20 Pro, Realme Narzo 70 Pro और कुछ अन्य स्मार्टफोन भी कम कीमत पर मिलेंगे। कूपन के जरिए कई डिवाइस पर 10,000 रुपये तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर पर 50,000 रुपये तक की छूट मिलने की उम्मीद है।
इन प्रोडक्ट्स पर भी बंपर छूट!
स्मार्टफोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एसेसरीज पर 80% तक की छूट मिलने वाली है। जबकि होम अप्लायंसेज पर अमेजन 65% तक की छूट देगा। स्मार्टफोन एंड एसेसरीज पर 40% तक की छूट मिलने की बात कही गई है। फैशन एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी 50% से 80% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी एंड अप्लायंसेज पर भी 65% तक की छूट मिल सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines