Amazon Great Freedom Festival Sale Discount on MacBook Air M1: अमेजन पर इस वक्त Great Freedom Festival सेल जारी है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट सस्ते में मिल रहे हैं। वहीं, अगर आप सेल में एप्पल का MacBook Air M1 लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए सबसे बेहतरीन डील लेकर आया है। हालांकि ये लैपटॉप दो जनरेशन पुराना है, लेकिन Apple MacBook Air M1 अभी भी सबसे ज्यादा डिमांड वाले लैपटॉप में से एक है।
थोड़ा पुराना होने के बावजूद इसमें शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। ये उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक भरोसेमंद और पावरफुल डिवाइस की जरूरत है। चाहे आप वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन में हों या फिर सिर्फ एक बढ़िया ऑल-अराउंड लैपटॉप की जरूरत हो, MacBook Air M1 आपके पैसे के हिसाब से बेहतरीन वैल्यू देता है। आइए Macbook Air M1 पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर को चेक करें…
Apple MacBook Air M1 पर डिस्काउंट
Apple MacBook Air M1 अभी Amazon पर 67,990 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 92,900 रुपये से काफी कम है। लैपटॉप पर इस वक्त लगभग 25 हजार रुपये तक की छूट बिना किसी बैंक ऑफर के मिल रही है। इसके अलावा, बैंक ऑफर के जरिए खरीदार और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। SBI बैंक यूजर्स लैपटॉप पर 1,500 रुपये की छूट ले सकते हैं। हालांकि लैपटॉप पहले ही बिना ऑफर के इतना सस्ता मिल रहा है। हालांकि कुछ लोगों के मन में ये सवाल है कि 2024 में क्या ये लैपटॉप खरीदना सही है? चलिए ये भी जानें…
ये भी पढ़ें : Apple यूजर्स के लिए बड़ी खबर, AI फीचर्स के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें
क्या आपको खरीदना चाहिए?
70,000 रुपये से कम कीमत वाला MacBook Air M1 एक बेहतरीन डील है जिसे नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है, लेकिन क्या आपको इसे अभी खरीदना चाहिए? बिलकुल, क्योंकि MacBook Air M1 एक पावरफुल लैपटॉप है, Apple के M1 चिप की बदौलत इसमें शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। यह वीडियो और फोटो एडिटिंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है।
18 घंटे तक चल सकता है लैपटॉप
एक और बड़ा प्लस पॉइंट इसकी शानदार बैटरी लाइफ है। ऑफिशियल तौर पर, यह एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है, जो इसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बना देता है। MacBook Air M1 पतला और हल्का भी है, इसका वजन सिर्फ 1.29 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 16.1 मिमी है। इसे स्लीव या बैकपैक में रखना आसान है। लैपटॉप में 13.3 इंच का रेटिना डिस्प्ले मिलता है।
संबंधित खबरें
टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
47 mins ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
23 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines