OnePlus 12 Discount Offer: इस वक्त अमेजन पर Great Freedom Day सेल जारी है जहां कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में OnePlus के फोन भी कम कीमत पर बिक रहे हैं, वहीं OnePlus 12 पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सबसे जबरदस्त डील दे रहा है। अगर आप भी कोई फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डील के बारे में जरूर जान लें…
OnePlus 12 पर डिस्काउंट ऑफर
Amazon Great Freedom Day सेल के दौरान OnePlus 12 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये हो गई है। यह एक बेहतरीन डील है क्योंकि Amazon इस OnePlus फ्लैगशिप फोन पर बिना किसी शर्त के भारी छूट दे रहा है। OnePlus 12 को इस साल की शुरुआत में भारत में 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को सीधे 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
OnePlus 12 पर बैंक ऑफर
SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है, जिससे OnePlus 12 की कीमत कम होकर 53,999 रुपये हो जाती है। अगर आप EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो आप 7,000 रुपये की छूट ले पाएंगे, जिससे उसी बैंक कार्ड ऑफर के साथ कीमत 52,999 रुपये हो जाएगी। बैंक कार्ड और फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दोनों को मिलाकर, Amazon Amazon Great Freedom Day सेल के दौरान कुल 12,000 रुपये की छूट दे रहा है।
सबसे अच्छे फ्लैगशिप में से एक
OnePlus 12 2024 में खरीदे जा सकने वाले सबसे अच्छे फ्लैगशिप फोन में से एक है। जो लोग एक बेहतरीन स्क्रीन और अच्छी बैटरी लाइफ वाला परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे किफायती फ्लैगशिप डिवाइस है जो आपको अभी मिल सकता है। फोन में HDR 10+, डॉल्बी विजन, 4,500nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका डिजाइन भी काफी प्रीमियम है और सॉफ्टवेयर अभी भी बहुत क्लटर-फ्री है। कंपनी ने OnePlus 12 को 4 साल के Android OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
OnePlus 12 का कैसा है कैमरा?
कैमरा परफॉर्मेंस भी इस फोन की काफी जबरदस्त है और डिवाइस अपने प्राइस रेंज के अन्य फोन की तुलना में बेहतरीन डेलाइट शॉट ले सकता है। फोन के साथ एक फास्ट चार्जर मिल रहा है। वनप्लस 12 में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर, वनप्लस 12 एक अच्छा स्मार्टफोन है और कीमत के हिसाब से बेस्ट है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
12 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
14 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
16 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
18 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines