iPhone 13 Discount Offer: भारत में iPhone की कीमतों में हाल ही में कटौती हुई है जिससे iPhone 13 से लेकर iPhone 15 Pro Max तक कई मॉडल्स पहले से सस्ते हो गए हैं। वहीं हाल ही में Amazon पर Great Freedom सेल शुरू हुई है जिसमें iPhone 13 पर शानदार छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन Amazon पर 17 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। हालांकि, अगले महीने iPhone 16 सीरीज आने वाली है, जो iPhone 13 को थोड़ा पुराना वर्जन बना देगी। तो क्या आपको 2024 में खरीदना चाहिए? चलिए ऑफर के साथ जानें…
Amazon Great Freedom Festival: iPhone 13 पर डिस्काउंट ऑफर
अगर आप भी Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको iPhone 13 पर मिल रही ये डील मिस नहीं करनी चाहिए। Amazon iPhone 13, खासकर 128GB मॉडल पर शानदार छूट दे रहा है। जहां फोन का एक्चुअल प्राइस 59,600 रुपये है लेकिन सेल में iPhone 13 का 128GB वैरिएंट 17 परसेंट की छूट के बाद सिर्फ 49,500 रुपये में अपना बना सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट एक्स्ट्रा बैंक ऑफर भी दे रही है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पूरा भुगतान करने पर, छूट की कीमत 1000 रुपये और कम हो जाती है, जिससे फोन का प्राइस 48,500 रुपये हो जाता है। इसमें आपको ईएमआई का भी ऑप्शन मिल रहा है। हालांकि, ध्यान दें कि लंबी किस्त अवधि के साथ ईएमआई ब्याज भी बढ़ जाता है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन केवल Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : इन 35 स्मार्टफोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp; कहीं आपका फोन तो इस लिस्ट में नहीं, जानें
iPhone 13: क्या आपको खरीदना चाहिए?
यह सच है कि iPhone 16 के आते ही डिवाइस थोड़ा पुराना हो जाएगा। हालांकि iPhone 13 को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह गारंटी है कि डिवाइस को 2028 तक सिस्टम अपडेट मलेंगे। इसका मतलब है कि आपको अगले 4 सालों तक नए iOS फीचर और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।
हालांकि iPhone 13 प्रोसेसिंग पावर, कैमरा, डिजाइन और बैटरी लाइफ के मामले में iPhone 15 और आने वाले iPhone 16 सीरीज से पीछे है, फिर भी यह अपने आप में एक दमदार iPhone है। iPhone 13 में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन, A15 चिपसेट और 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, फेस आईडी और कई फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
19 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines