Amazon founder Jeff Bezos: क्या आप जानते हैं Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस मीटिंग के अपने खास अंदाज के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। उनकी मीटिंग में सबसे ज्यादा फोकस इन-डेप्थ डिस्कशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना पर रहता है। जेफ बेजोस मीटिंग की शुरुआत में ही सभी पार्टिसिपेंट्स को 6 पन्नों का एक दस्तावेज पढ़ने के लिए कहते हैं। इससे सभी को जरूरी जानकारी मिलती है और चर्चा के लिए एक मजबूत बेस तैयार हो जाता है लेकिन न्यू यॉर्क टाइम्स DealBook समिट के दौरान उन्होंने यह कहा कि मीटिंग का अव्यवस्थित होना भी काफी ज्यादा अच्छा होगा है। चलिए जानें कैसे…
बेजोस का “डिसआर्गेनाइज्ड” स्टाइल
बेजोस का कहना है कि मीटिंग में कभी-कभी मुद्दों का भटकना और अलग-अलग विचारों को जगह देना काफी इम्पोर्टेन्ट होता है। यह प्रोसेस नई सोच और नए विचारों को बढ़ावा देता है। यह हर लेवल के लोगों को अपनी राय रखने के लिए इनकरेज करता है। बेजोस का कहना है कि “मुझे मीटिंग में विषयों का भटकना अच्छा लगता है। मैं तब तक मीटिंग खत्म नहीं करता जब तक हम पूरी तरह से काम खत्म नहीं कर लेते।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर मीटिंग ऐसी नहीं हो सकती।
मीटिंग सिर्फ काम के लिए नहीं होती
बेजोस का कहना है कि मीटिंग सिर्फ प्रोडक्टिविटी नहीं बढ़ाती बल्कि ये आपसी रिलेशन्स को भी मजबूत करती हैं। डिफिकल्ट इशू पर खुलकर बात करने से टीम के बीच भरोसा बढ़ता है और मनोबल बना रहता है। यही नहीं बदलाव और कंपनी जिस चैलेंज को फेस कर रही है, उस पर ईमानदारी से बात करना काफी जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एक लीडर को हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए। बेजोस ने कहा कि एक नेगेटिव सोच वाला फाउंडर कभी सफलता हासिल नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में
लीडरशिप की असली पहचान
बेजोस का तरीका बताता है कि क्रिएटिविटी और पाजिटिविटी किसी भी टीम या कंपनी की सफलता के लिए कितनी जरूरी है। उनके विचार यह सिखाते हैं कि मुश्किल टाइम में भी ऊर्जा और उम्मीद बनाए रखना Leadership की असली पहचान है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
13 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines