हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Flipkart vs Amazon: फेस्टिव खरीदारी के दौरान ज्यादा होगी सेविंग, ये टिप्स आएगी काम

Flipkart vs Amazon sales tips: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2025 शुरू होने वाली है. जानिए कैसे सही क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफर्स और कैशबैक ट्रिक्स से शॉपिंग में डबल बचत कर सकते हैं.

विज्ञापन
News 24 GFX

Flipkart vs Amazon sales tips: साल की तरह इस बार भी लोग बड़े-बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सिर्फ सेल ऑफर्स पर भरोसा करने के बजाय अगर क्रेडिट कार्ड को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो बचत कई गुना बढ़ सकती है.

सही क्रेडिट कार्ड चुनना जरूरी

हर क्रेडिट कार्ड के अपने फायदे होते हैं. कुछ कार्ड ट्रैवल रिवॉर्ड्स पर ज्यादा लाभ देते हैं, तो कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े या किराना जैसी खरीद पर ज्यादा कैशबैक और प्वॉइंट्स देते हैं. इसलिए शॉपिंग से पहले यह सोचना बेहतर है कि आपकी जरूरत किस कैटेगरी में है और उसी हिसाब से कार्ड का चुनाव करना चाहिए.

बैंकों के बोनस ऑफर्स पर रखे नजर

त्योहारों के मौसम में बैंक अक्सर स्पेशल ऑफर्स निकालते हैं- जैसे बोनस रिवॉर्ड प्वॉइंट्स, एक्ट्रा कैशबैक या जॉइनिंग बोनस. अगर सही समय पर इन ऑफर्स का इस्तेमाल किया जाए, तो नॉर्मल शॉपिंग भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.

विज्ञापन

पार्टनर डील्स और लिमिटेड ऑफर्स का फायदा

अमेजन और फ्लिपकार्ट, दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म बैंकों के साथ मिलकर को-ब्रांडेड डिस्काउंट और फ्लैश डील्स ऑफर करते हैं. इनमें अक्सर तुरंत कैशबैक, ईएमआई पर छूट या स्पेशल डिस्काउंट शामिल होते हैं. इसलिए शॉपिंग करने से पहले इन पार्टनर ऑफर्स को जरूर चेक करें.

ये भी पढ़ें- कहां से खरीदें iPhone 16 Pro अमेजन या फ्लिपकार्ट, कौन दे रहा बेहतर ऑफर?

विज्ञापन

सही समय पर बड़े खर्च करें

मोबाइल, लैपटॉप या घरेलू उपकरण जैसी बड़ी खरीददारी अगर सेल के दौरान की जाए, तो नो-कॉस्ट ईएमआई और अतिरिक्त प्वॉइंट्स जैसे फायदे मिल सकते हैं. यही वजह है कि लोग बड़े खर्च को त्योहारों की सेल के लिए प्लान करते हैं.

डिस्काउंट और कैशबैक को साथ मिलाएं

सिर्फ प्लेटफॉर्म डिस्काउंट से ही संतोष न करें. कोशिश करें कि सेल ऑफर के साथ-साथ बैंक कैशबैक और वाउचर भी जोड़ें. इस तरह सेविंग का डबल फायदा मिल सकता है और आपका बजट और हल्का हो जाएगा.

विज्ञापन

बजट से बाहर न जाएं

हालांकि क्रेडिट कार्ड बचत बढ़ाने का शानदार तरीका है, लेकिन अगर समय पर बिल क्लियर न किया जाए तो ब्याज और पेनल्टी सारी मेहनत खराब कर सकती है. इसलिए हमेशा तय बजट में रहें और हर महीने समय पर पेमेंट करें.

ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian सेल के पहले 15,000 से कम में बेस्ट 7 स्मार्टफोन डील्स

विज्ञापन

त्योहारों की सेल सिर्फ सस्ते दामों की खुशी ही नहीं, बल्कि स्मार्ट शॉपिंग का भी मौका होती है. अगर सही कार्ड चुना जाए, ऑफर्स पर नजर रखी जाए और खर्च का हिसाब संभालकर किया जाए, तो हर खरीद में एक्ट्रा बचत और रिवॉर्ड का आनंद लिया जा सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola