Amazon-Flipkart Fake Offers Scam: दिवाली का त्योहार आते ही लोग Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी लाखों लोग बढ़िया डिस्काउंट्स और ऑफर्स की लिस्ट बना रहे हैं। लेकिन जहां एक तरफ कंपनियां धमाकेदार डील्स लाने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं।
WhatsApp पर वायरल हो रहे फेक लिंक
इन दिनों लोगों के पास WhatsApp और सोशल मीडिया पर ऐसे स्क्रीनशॉट्स और लिंक भेजे जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 40-50 हजार का फोन सिर्फ 1 रुपये या कुछ सौ रुपये में मिल रहा है। कई लोग बिना सोचे-समझे इन लिंक्स पर क्लिक भी कर रहे हैं।
AI से बन रहे नकली स्क्रीनशॉट्स
अब AI की मदद से ठग ऐसे फेक वेबसाइट और स्क्रीनशॉट बना रहे हैं जो बिल्कुल Amazon और Flipkart जैसे दिखते हैं। यही वजह है कि असली और नकली वेबसाइट में फर्क करना मुश्किल हो गया है।
कैसे होता है फ्रॉड?
जब आप इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं तो बिल्कुल असली जैसा सेल पेज खुलता है। डिस्काउंट देखकर लोग ऑर्डर और पेमेंट तक कर देते हैं। लेकिन जैसे ही पेमेंट होता है, उसके बाद समझ आता है कि आपके साथ धोखाधड़ी हो गई है और पैसा सीधा ठगों की जेब में चला गया है।
कैसे करें बचाव?
- किसी भी फॉरवर्डेड मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें।
- अगर ऑफर सच होने के लिए बहुत अच्छा लग रहा है, तो वह असली नहीं होगा।
- ऑफर देखने के लिए हमेशा खुद से Amazon या Flipkart की ऑफिशियल ऐप/वेबसाइट खोलें।
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑफर्स से दूर रहें।
त्योहार के मौसम में लोग अच्छे डिस्काउंट्स की जल्दी में रहते हैं और इसी का फायदा ठग उठाते हैं। याद रखें सही डील्स सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स और ऐप्स पर मिलेंगी। इसलिए किसी भी लिंक या स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने से पहले दो बार सोचें और अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें- नहीं करना होगा इंतजार, iPhone 17 समेत प्रीमियम स्मार्टफोन्स की 10 मिनट में होगी डिलिवरी
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
4 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
7 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
9 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines