Amazon Discount Offer on iPhone 15: लॉन्च के समय iPhone 15 की कीमत 79,990 रुपये थी। हालांकि, अगर आप iPhone 16 लॉन्च से पहले Apple का फ्लैगशिप फोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको iPhone 15 पर भारी छूट मिल सकती है। डिवाइस को Amazon पर लगभग 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी फोन पर बैंक ऑफर्स और बोनस के जरिए हजारों रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। चलिए इस बेहतरीन डील के बारे में जानते हैं…
भारत में iPhone 15 की कीमत
iPhone 15, जिसकी कीमत आम तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 65,000 रुपये से ज्यादा होती है, अभी फोन छूट के साथ 60,710 रुपये में मिल सकता है। iPhone 15 को Amazon पर 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसमें 4,000 रुपये की बैंक छूट और 3,191 रुपये की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्राहक को 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इन सभी डिस्काउंट को मिलाकर आप iPhone 15 को सिर्फ 60,710 रुपये में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung, OnePlus के छूटे पसीने, Apple भी ला रहा है Foldable IPhone
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल दिया गया है। यह A16 बायोनिक चिपसेट से लैस है। डिवाइस में कई तरह के अपग्रेड किए गए हैं, जिसमें डायनामिक आइलैंड, 48 MP का प्राइमरी कैमरा, बड़ी बैटरी, USB टाइप-C पोर्ट और बहुत कुछ शामिल है।
इसे सितंबर में नए फीचर्स के साथ iOS 18 मिलेगा। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48 MP का प्राइमरी शूटर और 12 MP का फ्रंट कैमरा है जो हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है।
iPhone 15 खरीदें या iPhone 16 का इंतजार करें?
iPhone 14 की तुलना में iPhone 15 में कई सुधार किए गए हैं। अगर आपके पास बजट की टेंशन नहीं है, तो हम आपको iPhone 16 का इंतजार करने की सलाह देंगे, जो सितंबर में लॉन्च होने वाला है। iPhone 16 में बेहतर कैमरा, नया डिजाइन और कई सुधार होंगे। iPhone 16 का इंतज़ार करने की एक और बड़ी वजह Apple इंटेलिजेंस फीचर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले iPhone 16 सीरीज में पावरफुल A18 बायोनिक चिपसेट होगा जो स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines