Amazon Black Friday Sale: फ्लिपकार्ट के बाद अमेजन इंडिया ने भी ब्लैक फ्राइडे सेल की घोषणा कर दी है जो आज यानी 29 नवंबर से शरू हो गई है और 2 दिसंबर तक चलेगी। दुनिया भर में बेहद मशहूर, अमेजन इंडिया के पहले ब्लैक फ्राइडे इवेंट में एप्पल, सैमसंग, सोनी, नाइक, केल्विन क्लेन, एडिडास, टॉमी हिलफिगर, पैनासोनिक, जीन पॉल, डाबर, एलजी, एएलडीओ, स्वारोवस्की और इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेज, फैशन और ब्यूटी कैटेगरी में कई ब्रैंड्स पर डील्स को लाइव कर दिया है।
अमेजन भारत में पहली बार लाया ब्लैक फ्राइडे सेल
अगर आप भी इन में से किसी कैटेगरी से कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सेल आपके लिए सामान खरीदने का बेस्ट टाइम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेजन अपनी पॉपुलर ब्लैक फ्राइडे सेल को Amazon.in पर भारतीय ग्राहकों के लिए लेकर आया है, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ब्रैंड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज और डेकोर पर छूट मिल रही है।
ऐसे मिलेगा 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट
ग्राहक HDFC, IndusInd, BOB कार्ड और HSBC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट EMI पर 10 प्रतिशत तक की इंस्टेंट छूट ले सकते हैं। ब्लैक फ्राइडे सेल प्राइम मेंबर्स के लिए पहले ही लाइव हो चुकी है. सेल में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 40-75 परसेंट तक की छूट देखने को मिल रही है। इनमें Samsung Galaxy Buds, Amazfit Active 42mm AMOLED स्मार्ट वॉच, Apple MacBook Air लैपटॉप और Samsung Galaxy S23 Ultra जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।
AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर छूट!
अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में Galaxy S23 Ultra आधी कीमत पर मिल रहा है जिसका सेल में प्राइस 74,999 रुपये हो गया है। यही नहीं अप्लायंसेज पर कंपनी 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। इनमें Panasonic 1.5 टन 3 स्टार वाई-फाई इन्वर्टर स्मार्ट स्प्लिट AC, LG 7 Kg फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और Samsung 653 L कन्वर्टिबल 5-इन-1 AI-इनेबल्ड स्मार्ट रेफ्रिजरेटर शामिल है।
टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर भी डील्स
अमेजन ने कहा है कि लगेज, हैंडबैग और लग्जरी ब्रांड पर 40-70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इनमें जीन पॉल गॉल्टियर ले ब्यू पैराडाइज गार्डन यूनिसेक्स लिक्विड ओ डी परफ्यूम 125 मिली और टॉमी हिलफिगर जोशुआ 21एल ब्लैक लैपटॉप बैकपैक जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। अमेजन सोनी प्लेस्टेशन और श्याओमी स्मार्ट एलईडी टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर भी डील्स दे रहा है।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines