Amazon Black Friday Sale Discount Offer on OnePlus 12R: मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। वनप्लस का 12R इस समय भारी छूट के साथ बिक्री पर है। Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल चला रहा है और कई फोन्स पर छूट दे रहा है।
उनमें से एक OnePlus 12R है, जो एक बेहतरीन मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे इस साल की शुरुआत में OnePlus 12 डिवाइस के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि डिवाइस को लगभग दो महीने में एक साल हो जाएगा, लेकिन अगर आप किफायती कीमत पर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह अभी भी एक बेहतरीन डील है लेकिन आज सेल का आखिरी दिन है इसलिए फटाफट इस डील को अपना बना लें। चलिए इसके बारे में जानें…
सेल में OnePlus 12R की गिरी कीमत
Amazon Black Friday Sale के दौरान, OnePlus 12R को 35,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया है। प्रीमियम हैंडसेट की घोषणा 39,999 रुपये में की गई थी, यानी डिवाइस को बिना किसी नियम या शर्त के 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है। ICICI Bank Credit Cards पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिससे इसकी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी। यानी फोन पर कुल 7 हजार की छूट मिल रही है।
क्यों ये डील इतनी खास?
OnePlus 12R में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। एक समय था जब OnePlus अपने मिड-रेंज प्रीमियम फोन को 35,000 रुपये से कम में बेचता था। बेहतर फीचर्स, हाई कंपोनेंट कॉस्ट और अन्य कारणों से R सीरीज की कीमत अब लगभग 40,000 रुपये है। हम शायद ही R सीरीज को लगभग 33,000 रुपये में बिकते हुए देखते हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक अच्छी डील है जो इस डिवाइस को कम कीमत पर खरीदने की सोच रहे थे।
एक्सचेंज ऑफर भी जबरदस्त
आप अपने पुराने डिवाइस को सेल में एक्सचेंज भी कर सकते हैं और 27,550 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे कीमत में काफी कमी आएगी, लेकिन ध्यान रखें कि एक्सचेंज की राशि आपके पुराने फोन की कंडीशन के बेस पर कैलकुलेट की जाती है।
OnePlus 12R के खास फीचर्स
OnePlus 12R भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाला एक अच्छा फोन है। डिवाइस में 6.78-इंच 120Hz AMOLED पैनल है, जो काफी वाइब्रेंट है। यह 4th जनरेशन LTPO टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है, इसलिए डिवाइस स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को 1Hz से 120Hz के बीच अपने आप एडजस्ट कर लेता है। OnePlus ने 4,500nits तक की पीक ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट दिया है, इसलिए डिस्प्ले का कंटेंट सीधी धूप में भी ठीक से दिखाई देता है। मेटल एल्युमीनियम फ्रेम के जुड़ने से प्रीमियम क्वालिटी का अहसास होता है।
5,500mAh की बड़ी बैटरी
फोन में गीले होने पर भी इस्तेमाल करने के लिए एक्वा टच टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है। आपको इस कीमत पर एक बेहतरीन डिस्प्ले मिल रहा है जिसे देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। इसमें पिछले साल का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 है, जो काफी पावरफुल है और अच्छा गेमिंग परफॉरमेंस देगा। डिवाइस में 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines