Amazon Black Friday Sale 2023: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे सेल 17 नवंबर, 2023 से शुरू हो गई है और 27 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, ईयरबड, टैबलेट, वैक्यूम क्लीनर सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं। 2023 में अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान, ग्राहक सैमसंग, लेनोवो और देश में प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करने वाले अन्य ब्रांडों के डिवाइस को सस्ते दाम में अपने घर ला सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान सितंबर में लॉन्च होने वाली Apple Watch 9 सीरीज पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप सैमसंग ब्रांड के शौकीन हैं, तो आप इस सेल में सैमसंग के फोन और स्मार्ट वॉच को कम कीमत में अपना बना सकते हैं।
इन सैमसंग डिवाइस पर बड़ी छूट
अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल 2023 के दौरान, आप सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा फोन को 899 डॉलर की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जो मूल रूप से वेबसाइट पर 1,199 डॉलर में सूचीबद्ध है। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी A54, सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा+, सैमसंग गैलेक्सी A53, सैमसंग गैलेक्सी A23 और बहुत कुछ शामिल हैं।
टैबलेट भी सस्ते में उपलब्ध
अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान सैमसंग और लेनोवो दोनों अपने टैबलेट को सस्ते दाम पर उपलब्ध करा रहे हैं। सैमसंग अपने टैबलेट पर 43% तक की छूट दे रहा है। ग्राहक 10.4-इंच स्क्रीन वाला सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट को $199 की शुरुआती कीमत पर अपना बना सकते हैं। जबकि, इसकी असली कीमत $349 है। सैमसंग के अन्य टैबलेट गैलेक्सी टैब ए8, गैलेक्सी और टैब ए7 भी 35% तक की छूट पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः फोन की तीन गुना कर देगा स्पीड, मार्केट में आया तगड़ा Processor
बात करें, लेनोवो के टैबलेट्स की तो टैब M9-2023 को 30% की छूट के बाद $109 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। जबकि, इसकी असली कीमत $149.9 है।
स्मार्टफोन, टैबलेट के अलावा आप इस सेल के दौरान कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते दाम पर अपना बना सकते हैं। हालांकि, आपको यहां ध्यान देना होगा कि अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
नोटः इस बात का खास ध्यान रखें कि अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल का लाभ वैसे लोग ले सकेंगे को संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines