Amazon 5G Smartphone Sale: हाल ही में अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल खत्म हुई है। इस दौरान कई स्मार्टफोन को तगड़े ऑफर्स के साथ बेचा गया था। सैमसंग, शाओमी, ओप्पो, वनप्लस समेत आईफोन पर बंपर ऑफर्स थे। सेल खत्म होने के बाद भी अमेजन पर फोन को सस्ते में बेचा जा रहा है।
जी हां, आज हम आपको सैमसंग के एक 5जी स्मार्टफोन (Amazon 5G Smartphone Sale in India) के बारे में बताने जा रहे हैं जो अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए Samsung Galaxy A73 5G के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart ने फिर की भूल! आईफोन 13 की जगह डिलीवर कर दिया आईफोन 14
सैमसंग गैलेक्सी ऐ73 5जी
सैमसंग गैलेक्सी ऐ73 5जी स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED प्लस डिस्प्ले है। ये रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ है। फोन में सेंट्रल आलाइन्ड पंच-होल डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है।
सैमसंग गैलेक्सी A73 5G में रैम और स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी A73 5G में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी का स्पेसिफिकेशन
- इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर है।
- IP67 रेटेड इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है।
- इसकी बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
- ये फोन Android 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 पर काम करता है।
अभी पढ़ें – Xiaomi Smart TV Q2 series की मार्केट में एंट्री, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ…
सैमसंग गैलेक्सी A73 5G का कैमरा
अगर हम सैमसंग गैलेक्सी A73 5G में कैमरे की बात करे तो इस स्मार्टफोन के बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड, 5MP का डेप्थ और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A73 की कीमत और ऑफर्स
- सैमसंग के इस फोन के बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
- बिना किसी ऑफर के यह वेरिएंट 37,024 रुपये में मिलेगा।
- इस फोन की खरीद पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
- अमेजन से खरीदने पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर मिलता है।
- ये ऑफर CITI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
21 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines