Alvida 2022: गैजेट्स की दुनिया में कई डिवाइस ने अपनी जगह बनाई। एक से बढ़कर एक लेटेस्ट तकनीक के साथ गैजेट्स पेश किए गए जिनमें से कुछ ने तो भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है। चाहें वो स्मार्ट टीवी हो या स्मार्टफोन गैजेट्स लिस्ट में इनकी एक खास जगह रही है। आज हम आपको उन गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2022 में बेस्ट (Alvida 2022 Best Gadgets) रहे हैं। आइए जानते हैं।
और पढ़िए –New Year से पहले घर ले आएं सस्ते में iPhone 13, मिल रही है 30,000 रुपये से ज्यादा की छूट!
Samsung 2022 Neo QLED Series
सैमसंग 2022 नियो QLED सीरीज का नाम बेस्ट गैजेट लिस्ट में शामिल है। इसमें दमदार प्रोसेसिंग के लिए न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर है। इसके कलेक्शन में स्मार्ट टीवी के तीन मॉडल- QN800B, QN900B और QN95B शामिल है। इसकी स्क्रीन 8K रिजॉल्यूशन के साथ 3D इमेज प्रदान करती है। इसके QN95B मॉडल में काफी रियलिटी का एक्सपीरियंस मिलता है जिसका डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। कीमत की बात करें तो QN95B मॉडल की कीमत 1,999.99 डॉलर है।
Apple 2022 iPad Air
ऐप्पल 2022 आईपैड एयर को भी साल 2022 का तगड़ा गैजेट माना गया है। इसमें M1 चिपसेट के साथ 8-कोर CPU और 8-कोर जीपीयू है। इसकी कीमत 599 डॉलर है जो एक जबरदस्त ग्राफिक्स के साथ आता है।
और पढ़िए –Samsung Galaxy F04 जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, सामने आई फोन की कई डिटेल्स
Apple M2 MacBook Air
बेस्ट गैजेट्स लिस्ट में एप्पल के मैकबुक एयर का नाम शामिल है, जिसमें एम2 प्रोसेसर है। इस डिवाइस में 2 थंडरबोल्ट, 4 पोर्ट समेत स्लिम डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 1,199 डॉलर है। इसकी खासियत है कि ये 8 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ है।
Google Pixel 6a
गूगल पिक्सल 6ए स्मार्टफोन की बात करें तो इसने साल 2022 में खूब सुर्खियां बटोरी है। Google Tensor चिपसेट के साथ आने वाला पिक्सल 6ए एक शक्तिशाली स्मार्टफोन है। लुक, डिजाइन और प्रोसेसर के मामले में ये एक बेहतरीन स्मार्टफोन है।
DJI Mini 3 Pro Camera Drone
साल 2022 के बेस्ट गैजेट्स लिस्ट में डीजेआई मिनी 3 प्रो कैमरा ड्रोन का नाम भी शामिल है। 249 ग्राम का एक बेहद हल्का और पोर्टेबल कैमरा बेहतरीन क्वालिटी के साथ है। इसकी कीमत 759 डॉलर है। इस डिवाइस को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
59 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines