लो जी! Alibaba भी उतरी मैदान में, AI मॉडल किया लॉन्च, ChatGPT और DeepSeek की बढ़ी टेंशन

चीनी टेक कंपनी अलीबाबा ने अपना नया AI मॉडल Qwen 2.5-Max लॉन्च किया, जिसे DeepSeek-V3 से भी बेहतर बताया जा रहा है। यह कदम चीन में बढ़ती AI कॉम्पिटिशन को दर्शाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Artificial Intelligence

Representative Image (Pixabay)

DeepSeek ने टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है, जिसने ChatGPT के साथ-साथ सिलिकॉन वैली को भी हिला कर दिया है। बता दें कि DeepSeek एक चीनी AI चैटबॉट है। ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है कि चीनी टेक कंपनी अलीबाबा अपना AI मॉडल लाया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अलीबाबा ने बुधवार को अपने क्वेन 2.5 (Qwen 2.5) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का नया वर्जन जारी किया है। कंपनी का दावा है कि यह DeepSeek-V3 से बेहतर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

अलीबाबा का AI

क्वेन 2.5-मैक्स को लूनर न्यू ईयर के दिन रिलीज किया गया। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में अलीबाबा का यह दावा कि उनका एआई DeepSeek से भी बेहतर है और टेक जगत में बवाल मचा सकता है।

DeepSeek से बढ़ा कॉम्पिटिशन

अलीबाबा क्लाउड ने अपने ऑफिशियल वीचैट अकाउंट पर पोस्ट कर दावा किया कि उनका नया मॉडल Qwen 2.5-Max प्रदर्शन के मामले में GPT-4o, DeepSeek-V3 और Llama-3.1-405B जैसे टॉप AI मॉडल्स को भी पीछे छोड़ता है। इसी के साथ, Tencent और Baidu जैसी कंपनियां भी AI डेवलपर्स को अपनी सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आकर्षित करने में जुटी हैं।

DeepSeek R1 ने मचाया तहलका

DeepSeek ने अपने DeepSeek-V3 मॉडल को 10 जनवरी को और R1 मॉडल को 20 जनवरी को लॉन्च किया। इसके बाद से ही यह AI की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इसका असर अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा, क्योंकि इन्वेस्टर्स को यह महसूस होने लगा कि अमेरिकी AI प्रोजेक्ट्स में लगाई गई भारी पूंजी वाकई में कारगर साबित होगी या नहीं।

ByteDance ने भी दी चुनौती

DeepSeek R1 के लॉन्च के दो दिन बाद, TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने भी अपने AI मॉडल को अपडेट कर दिया और दावा किया कि इसका प्रदर्शन OpenAI के o1 मॉडल से बेहतर है। DeepSeek ने पहले ही यह दावा कर दिया था कि उसका मॉडल OpenAI o1 को कई टेस्ट्स में टक्कर दे सकता है। इससे यह साफ हो गया है कि चीन के AI स्टार्टअप्स ने टेक इंडस्ट्री में एक नई जंग छेड़ दी है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ