Alexa यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा सेलेब्रिटी वॉयस फीचर
Edited By Sunil Sharma

Image credit: flickr.com
Edited By Sunil Sharma

Image credit: flickr.com
Amazon ने कहा है कि वह Alexa पर सेलिब्रिट फीचर को बंद कर रही है। हालांकि जिन यूजर्स ने इसे पिछले वर्ष खरीदा था, वे इसे खरीदने के अगले एक वर्ष तक यूज कर पाएंगे। कंपनी की इस घोषणा के बाद यूजर्स को उनके डिवाईस पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अमेरिकी एक्टर सैमुअल एल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ नील जैसी मशहूर हस्तियों की आवाज पर सुनाईं नहीं देंगी। यह फीचर ग्लोबल लेवल पर बंद हो रहा है, साथ ही अमेजन आने वाले दिनों में एलेक्सा पावर्ड डिवाइस पर सेलिब्रिटी वॉयस को बंद कर देगा।
एलेक्सा पर बच्चन की आवाज खरीदते समय, पेज पर लिखा आता है, अब यह फीचर खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिन यूजर्स ने इसे पिछले साल खरीदा था, वह खरीद तारीख से लेकर 1 साल तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। एलेक्सा पर जैक्सन की आवाज खरीदने पर, पेज पर लिखा आता है कि एलेक्सा के लिए व्यक्तित्व आवाज अब खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है, और जिन यूजर्स इस वॉयस को खरीदा था, वह कुछ समय तक इसका उपयोग करना जारी रख सकते हैं।
जैक्सन पहली आवाज थी, जिसे पेश किया गया था और वह यूजर्स को चुटकुले और कहानियां सुनाता था और सवालों के जवाब देता था। सेलिब्रिटी वॉयस, जो 2019 में शुरू हुई, अमेजन के न्यूरल टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल का उपयोग करती है। इसका उद्देश्य यूजर्स को एक पर्सनेलाइज्ड साउंड का अनुभव देना था। वर्ष में, यहफीचर भारत में आया और बच्चन देश में एलेक्सा के लिए पहली सेलिब्रिटी आवाज बन गए।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: