Airtel XSafe: घर की रखवाली करेगा ये जबरदस्त डिवाइस, जानिए खासियत और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel XSafe Home Surveillance Solution: टेलीकॉम दुनिया में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय एयरटेल ने नई टेक्नोलॉजी में अपना कदम रखा है। ऐसे में उन लोगों को फायदा हो सकेगा जो कारोबार और नौकरी के चलते घर से दूर रहते हैं। एयरटेल की ओर से एक ऐसी सुविधा पेश की गई है जिसे जानकर आपका मन खुश हो सकता है।
अगर आप घर से दूर रहते हैं लेकिन अपने प्रियजनों की चिंता सताती है तो एयरटेल की सुविधा आपके काम आ सकती है। दरअसल, कंपनी ने घर की गिगरानी करोबार यानी होम सर्विलांस में अपना कदम रखा है। इसे एयरटेल एक्ससेफ के नाम से पेश किया गया है। आइए इसके बारे विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Google Pixel 7 Series: लीक हो गए गूगल के आगामी फोन के स्पेक्स, जानिए क्या मिल सकता है खास?
एयरटेल की ओर से कम्युनिकेशन सिस्टम को शुरू किया गया है। ये कैमरे से टू-वे कम्युनिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से घर पर कहीं से भी बात करने की आज्ञा मिलती है। एयरटेल एक्स को शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकात समेत 40 शहरों में शुरू किया है।
अभी पढ़ें – WhatsApp पर अब 32 लोग एक साथ कर सकेंगे वॉयस और वीडियो कॉल, जानिए तरीका…
एयरटेल एक्ससेफ सुविधा के लिए पहले एक बार प्रोडक्ट और इंस्टालेशन की कीमत देनी होगी। इसके अलावा पहले कैमरे के लिए 999 रुपये सालाना देने होंगे। साथ ही दूसरे कैमरे के लिए सालाना 699 रुपये देना होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: