Airtel vs Jio Recharge Plans: देश की दो सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो और एयरटेल, अपने ग्राहकों को विभिन्न सुविधा, वैधता और कीमत के रिचार्ज प्लान पेश करते हैं। दोनों कंपनी 5जी नेटवर्क की सुविधा भी अधिक से अधिक जगह उपलब्ध कर चुकी है। चाहे एक दिन का प्लान हो या 365 दिनों का, एयरटेल और जियो की ओर से शानदार प्लान पेश किए जाते हैं। अगर आप 28 दिन या 30 दिनों वाला प्लान पसंद करते हैं या फिर 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान अपनाना पसंद करते हैं तो पहले जान लीजिए कि एयरटेल और जियो में से किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है?
1 महीने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान किसका?
एयरटेल और जियो दोनों टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को करीब 1 महीने की वैधता वाला प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल की ओर से 379 रुपये में 30 दिनों का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। अन्य बेनिफिट्स के रूप में Airtel Xstream एक्सेस, फ्री हेलो ट्यून और अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट मिलता है।
जबकि, जियो की ओर से 28 दिनों की वैधता वाला 349 रुपये का प्लान दिया जाता है। इसमें हर दिन 2GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा 5जी अनलिटिमिटेड डेटा बेनिफिट शामिल है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। अन्य बेनिफिट्स के तौर पर ग्राहकों को JioAICloud का 50GB तक फ्री स्टोरेज, जियोटीव और 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप उन यूजर्स में से एक हैं जो 90 दिनों का प्लान अपनाना पसंद करते हैं तो जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां ग्राहकों को 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। एयरटेल के 929 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है।
जियो का 899 रुपये वाला प्लान अधिक डेटा, मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन और अन्य बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 90 दिन की है। इसमें रोजाना 2GB + 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, JioTV और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: ये है जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान, 72 दिनों तक खूब मिलेगा कॉलिंग और डेटा का फायदा!
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines