Airtel Vs Jio Recharge Plans Hike: टेलीकॉम कंपनियों की बात आती है तो देश में पहले नंबर पर जियो का कब्जा है, तो वहीं दूसरे नंबर पर Airtel बना हुआ है। दोनों ही कंपनियां इस वक्त लगभग समान कीमत पर एक जैसे प्लान्स ऑफर कर रही हैं लेकिन कहीं न कहीं जियो ज्यादा सस्ते प्लान्स की वजह से बहुत से लोगों की पहली पसंद बना गया है। जहां एयरटेल के प्लान पहले ही जियो के मुकाबले महंगे हैं, अब कहा जा रहा है कि एयरटेल फिर से टैरिफ प्लान महंगे करने का प्लान बना रहा है। दूसरी तरफ जियो प्लान महंगे करने की जगह एक अलग रास्ता चुन सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
महंगे हो जाएंगे एयरटेल प्लान्स?
जैसे-जैसे मोबाइल डाटा की खपत बढ़ रही है, रिलायंस जियो और उसकी कॉम्पिटिटर भारती एयरटेल भी यूजर्स से ज्यादा वसूलने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील मित्तल की भारती एयरटेल टैरिफ बढ़ाने का प्लान बना रही है और दूसरी ओर, मुकेश अंबानी की Jio एक अलग रास्ता चुन सकती है।
जियो का मास्टर प्लान!
दरअसल मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ बढ़ाने के बजाय, मुकेश अंबानी की Jio अधिक डाटा यूसेज को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है, जिसके यूजर्स ज्यादा डाटा वाला पैकेज खरीदेंगे। इस स्ट्रेटेजी के साथ, Jio हर यूजर से अच्छा रेवेन्यू बना सकता है। वहीं अगर भारती एयरटेल टैरिफ बढ़ाती है, तो टेलीकॉम दिग्गजों के बीच असमानता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी क्योंकि Jio पहले से ही किफायती प्लान्स पेश कर रहा है।
चुनाव के बाद महंगे होंगे प्लान्स?
ऐसा भी कहा जा रहा है कि आईपीएल 2024 से देश में डाटा खपत को बढ़ावा मिलेगा जो यूजर्स को ज्यादा डाटा वाले प्लान्स को खरीदने पर मजबूर करेगा। एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि चुनाव के बाद टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। टैरिफ में 15% की जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। एयरटेल इसकी घोषणा जल्द ही कर सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 hr agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines