Free Netflix Subscription: नेटफ्लिक्स आज सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक बना हुआ है। इसका इस्तेमाल भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। मनोरंजन के तौर पर ये प्लेटफॉर्म इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका है कि हर कोई इसका यूज करना चाहता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके लिए इस फेमस ओटीटी को हर महीने या सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान पर खरीदना मुश्किल है। हालांकि आप इसे फ्री में भी यूज कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए Airtel और Jio के बेस्ट फ्री Netflix Subscription प्लान लाए हैं। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो से भी जानें जियो के बेस्ट प्लान्स
Best Reliance Jio Plan
रिलायंस जियो के पास नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ केवल दो प्रीपेड प्लान हैं। दोनों में से सबसे सस्ता प्लान 1,099 रुपये से शुरू होता है, जो प्रतिदिन 2GB मोबाइल डेटा ऑफर करता है और इसकी वैधता 84 दिनों की है। जैसा कि अधिकतर प्रीपेड प्लान में होता है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
अगर आप ज्यादा मोबाइल डेटा चाहते हैं, तो 1,499 रुपये वाले प्लान के साथ भी जा सकते हैं। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, 84 दिनों की वैधता और प्रतिदिन 3 जीबी मोबाइल डेटा ऑफर करता है। साथ ही इन दोनों प्लान्स में आपको JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस फ्री में मिलता है।
Best Airtel Plan
दूसरी तरफ एयरटेल के पास केवल एक ही प्लान है जो नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। ये भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 3GB मोबाइल डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस जैसे कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। प्लान के साथ आपको अपोलो 24|7 सर्कल के 3 महीने, मुफ्त हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान की कीमत 1,499 रुपये है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
14 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines