Airtel to Government: भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग यानी DoT से सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए समान अवसर देने का अनुरोध किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लेटर उस समय लिखा गया है जब सरकार वोडाफोन-आइडिया यानी Vi की स्पेक्ट्रम भुगतान पर बैंक गारंटी (BG) में छूट देने की मांग पर विचार कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें…
एयरटेल ने अपने लेटर में क्या कहा?
DoT को लिखे अपने पत्र में एयरटेल ने कहा है कि वह BG छूट के प्रस्ताव का सपोर्ट करता है, लेकिन इसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए “Non-Discriminatory” यानी सभी के साथ समान व्यवहार करने वाला ढांचा होना चाहिए। मतलब किसी कंपनी की फाइनेंशियल पोजीशन को ध्यान में रखकर अलग-अलग लाभ न दिए जाएं। रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
एक समान नियमों की मांग
एयरटेल ने अपने बड़े स्पेक्ट्रम अधिग्रहण और उससे जुड़े बैंक गारंटी की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए एक समान नियमों की मांग की है। दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया, जो इन दिनों वित्तीय समस्याओं से जूझ रही है, ने अपने कर्ज को कम करने और बैंकों से और लोन लेने के लिए सरकार से मदद मांगी है।
BG में प्रस्तावित छूट वोडाफोन-आइडिया के लिए जरूरी राहत दे सकती है। एयरटेल ने 2021 में किए गए दूरसंचार सुधारों का भी जिक्र किया है, जिसमें सभी कंपनियों के साथ समान व्यवहार किया गया था और किसी एक को विशेष लाभ नहीं दिया गया था।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
इस साल की शुरुआत में सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने भी DoT को लेटर लिखकर 2022 से पहले की नीलामी में BG की आवश्यकता खत्म करने का अनुरोध किया था।
वर्तमान में DoT BG छूट के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसमें एक मसौदा कैबिनेट नोट भी शामिल है। इस प्रस्ताव के तहत, टेलीकॉम कंपनियां स्पेक्ट्रम पेमेंट्स के तीन महीने का एडवांस पेमेंट करके BG छूट का ऑप्शन चुन सकती हैं।
Airtel, Reliance Jio, Vodafone-Idea: किस पर कितना बकाया?
पिछली नीलामी के लिए रिलायंस जियो को सालाना 4,000 करोड़ रुपये और एयरटेल को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की BG की जरूरत है। ये कंपनियां ब्याज दर में बचत के लिए किस्तों का एडवांस भुगतान करके स्पेक्ट्रम बकाया चुका रही हैं। 24,000 करोड़ रुपये इक्विटी से जुटाने के बाद, वोडाफोन-आइडिया अब 25,000 करोड़ रुपये लोन के रूप में और 10,000 करोड़ रुपये BG या बांड्स के रूप में जुटाना चाहती है, ताकि एयरटेल और रिलायंस जियो को टक्कर दे सके।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
17 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
19 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
21 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
23 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines