Airtel Sabse Sasta Recharge Plan: पॉपुलर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए समय-समय पर नए रिचार्ज प्लान लेकर आता रहता है। वहीं, अब कंपनी ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को डेटा पैक रेंज में ज्यादा ऑप्शन देने के लिए कंपनी ने एक 9 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसकी कीमत तो Kurkure के पैकेट से भी कम है, लेकिन दिक्कत ये है कि यह एक डेटा वाउचर पैक है। एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यह प्लान अनलिमिटेड डेटा देता है, लेकिन इसमें एक छोटी सी लिमिट भी है।
मिलेगा 10GB डेटा
कंपनी की वेबसाइट पर ‘बेनिफिट्स’ पेज के मुताबिक, इसमें फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) की लिमिट 10GB है। लिमिट खत्म होने के बाद, डेटा स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। यह रिचार्ज सिर्फ एक घंटे के लिए ही एक्टिव रहता है। यह प्लान लोगों के लिए 10GB से कम की बड़ी फाइल्स को 60 मिनट में डाउनलोड करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
बड़ी फाइल्स डाउनलोड करने के लिए बेस्ट
9 रुपये का प्लान कुछ समय के लिए लाइफ-सेवर साबित हो सकता है, जब आप बड़ी विंडोज अपडेट, हाई-रिजाल्यूशन मूवी, वेब शो या दूसरी यूजर-स्पेसिफिक फाइल्स डाउनलोड करना चाहते हैं। हालांकि, लिमिटेड टाइम फ्रेम परेशानी खड़ी कर सकता है। फिर भी, यह प्लान एक बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि यह अपनी कीमत को देखते हुए 1 रुपये में 1GB डेटा ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus का 34 हजार वाला फोन मिल रहा है 20 हजार में
नहीं मिलती कोई वॉयस या SMS सर्विस
यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ध्यान दें कि यह प्लान कोई वॉयस या एसएमएस सर्विस ऑफर नहीं करता है। साथ ही, रिचार्ज पैक का लाभ उठाने के लिए आपके एयरटेल नंबर पर एक बेस प्लान एक्टिव होना भी जरूरी है। ये 9 रुपये का प्लान एक डेटा ऐड-ऑन वाउचर है। हालांकि इसके अलावा कंपनी 3 और प्लान भी पेश कर रही है जो काफी कम प्राइस में डेटा ऑफर कर रहे हैं। चलिए इनके बारे में भी जानते हैं…
- 39 रुपये का प्लान
एयरटेल का ये रिचार्ज प्लान 1 दिन की वेलिडिटी और 20GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है। - 49 रुपये का प्लान
इस यह प्लान में भी आपको एक दिन की वेलिडिटी मिलती है लेकिन इसमें आपको 20GB डेटा लिमिट और Wynk Music प्रीमियम का भी मजा मिलने वाला है। - 79 रुपये का प्लान
एयरटेल का ये रिचार्ज प्लान दो दिनों की वेलिडिटी और हर दिन 20GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines