अगर आप एयरटेल का फैमिली पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कंपनी ने बिना किसी बड़े टैरिफ हाइक के अपने 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं. अब इन प्लान्स के साथ Apple की iCloud+ सर्विस मिलेगी. इसके अलावा यूजर्स को Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी दिया जाएगा. यानी एक ही पोस्टपेड प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज और एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलेगा.
999 और उससे ऊपर के प्लान में मिलेगा iCloud+
एयरटेल ने अपने टॉप-टियर फैमिली पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Apple के साथ पार्टनरशिप के तहत यह बदलाव किया है. 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब iCloud प्लस शामिल किया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर्स अपने फोटो, फाइल, पासवर्ड और कॉन्टैक्ट्स को Apple डिवाइस के बीच स्टोर और सिंक कर सकेंगे.
डेटा का बैकअप रखना होगा आसान
iCloud+ की मदद से जरूरी डेटा का बैकअप भी रखा जा सकेगा. इससे नया Apple डिवाइस सेटअप करत समय पुराना डेटा दोबारा हासिल करना आसान हो सकता है. यानी फोटो, फाइल और कॉन्टैक्ट्स जैसी जरूरी चीजों को अलग से मैनेज करने की जरूरत कम होगी और यूजर्स का डिजिटल डेटा Apple डिवाइस के बीच जुड़ा रहेगा.
Apple TV और Apple Arcade का भी मिलेगा फायदा
Airtel के इन फैमिली पोस्टपेड प्लान में सिर्फ क्लाउड स्टोरेज ही नहीं जोड़ा गया है. ग्राहकों को Apple TV का एक्सेस भी मिलेगा, जहां Apple की ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों को देखा जा सकता है. इसके साथ Apple Arcade का भी एक्सेस मिलेगा. इसमें सैकड़ों गेम्स उपलब्ध हैं और ये गेम्स विज्ञापन के बिना खेले जा सकते हैं.
999 वाले प्लान में पहले से मिलते हैं ये फायदे
Airtel का 999 फैमिली पोस्टपेड प्लान एक परिवार के तीन सदस्यों के लिए है. इसमें पहले से फास्टलेन टेक्नोलॉजी के साथ अनलिमिटड डेटा और स्पैम प्रोटेक्शन जैसे फायदे मिलते हैं. अब Apple की सर्विस जुड़ने के बाद इसमें कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनेमेंट और डिजिटल स्टोरेज का फायदा भी शामिल हो गया है.
महंगे प्लान में OTT और क्लाउड सर्विस जोड़ने का तरीका
टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा कीमत वाले प्लान में OTT प्लेटफॉर्म, क्लाउड स्टोरेज और दूसरी प्रीमियम सर्विस जोड़ रही हैं. इससे ग्राहक को सिर्फ मोबाइल डेटा और कॉलिंग के बजाय एक साथ कई सेवाएं मिलती हैं. Airtel का Apple के साथ यह नया पैकेज भी इसी रणनीति का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 रुपये में सिम के साथ मिलेगा 24GB फ्री इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भी, ये कंपनी दे रही धांसू ऑफर
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- ANI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines