Airtel Plan Hike: एयरटेल ने बढ़ाया अपना सस्ते ट्रैफिक प्लान का दाम! 28 दिन के लिए करना होगा इतना भुगतान
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel Plan Hike: देश में तीन टेलीकॉम प्रमुख कंपनियां हैं, जिनमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का नाम शामिल है। इन तीनों कंपनियों का एक दूसरे मुकाबला होता रहता है। जियो और एयरटेल खासतौर पर अपने प्लानों से एक दूसरे को टक्कर देते नजर आते हैं।
अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर हो सकती है क्योंकि कंपनी ने अपने एक टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान अब महंगा होने जा रहा है। हालांकि, इस प्लान की कीमत चुनिंदा क्षेत्रों में बढ़ाई गई है। आइए जानते हैं कि किस प्लान की कीमत बढ़ाई गई है और ये प्लान कहां-कहां पर महंगा होगा।
एयरटेल की ओर से अपने एंट्री लेवल प्लान की कीमत बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब 99 रुपये का सबसे सस्ता प्लान महंगा हो गया है। इसकी कीमत अब 155 रुपये कर दी गई है। ऐसे में अब आपको 28 दिनों की वैधता वाला ये प्लान 99 रुपये की जगह 155 रुपये का पड़ेगा। फिलहाल, इसे कुछ सर्किलों के लिए उपलब्ध किया गया है।
उत्तर प्रदेश पश्चिम, बिहार, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश समेत सात सर्किलों में 99 रुपये का प्लान 155 रुपये का कर दिया गया है। कंपनी की ओरे से महीनों पहले ओडिशा और हरियाणा में प्लान को खत्म कर दिया गया था। दरअसल, कंपनी की ओर से अपना 99 रुपये वाला सस्ता प्लान बंद कर दिया गया है।
एयरटेल का 155 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 1 जीबी डेटा के साथ आता है। ये अब कंपनी का एंट्री लेवल प्लान हो गया है। जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तर पूर्व और हिमाचल प्रदेश में भी प्लान की कीमत 99 रुपये की जगह 155 रुपये हो गई है। जल्द कंपनी इसे पूरे भारत में रोल आउट कर देगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: