Airtel के 4 रिचार्ज प्लान लॉन्च, Netflix, ZEE5 और JioHotstar मुफ्त; जानिए अन्य बेनिफिट्स

Airtel New Recharge Plans: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं? तो एयरटेल 4 पैकेज लॉन्च कर चुका है। एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान में कई सारे बेनिफ्ट्स शामिल हैं। आइए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel New Recharge Plans | Airtel | New Recharge Plans | Airtel New Recharge Plan | Recharge Plans |

Airtel के 4 नए प्लान्स

Airtel New Recharge Plans with OTT Subscription: देश की दूसरी सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक या दो नहीं बल्कि चार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। भारती एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए और अनोखे एंटरटेनमेंट पैकेज को लॉन्च किया है। इन रिचार्ज प्लान के साथ मुफ्त में नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, ZEE5 समेत अन्य टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, नए रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। आइए एयरटेल के नए प्लान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

एयरटेल का 279 रुपये वाला प्लान

अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट वाले इस रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 279 रुपये है। इसके साथ यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले ऐप का फायदा मिल रहा है। प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक + ZEE5 + जियोहॉटस्टार + एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है।

विज्ञापन

एयरटेल का 279 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 1 महीने की वैधता वाला प्लान सिर्फ 279 रुपये का आता है जोकि एक डेटा प्लान है। इसके साथ नेटफ्लिक्स बेसिक + ZEE5 + जियोहॉटस्टार + एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके अलावा 1 जीबी डेटा बेनिफिट भी शामिल है।

विज्ञापन

एयरटेल का 598 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल के नए प्रीपेड डेटा बंडल की कीमत 598 रुपये है। इस पैक के साथ अनलिमिटेड 5जी और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलता है। इसके अलावा जी5, नेटफ्लिक्स बेसिक, जियोहॉटस्टार और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के 598 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

एयरटेल का 1729 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 1729 रुपये वाला रिचार्ज प्लान एक डेटा बंडल पैक है। इसके साथ 84 दिनों के लिए (अनलिमिटेड 5जी और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलता है। इस प्लान के साथ ZEE5, नेटफ्लिक्स बेसिक, जियोहॉटस्टार और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ