मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और हर महीने डेटा वाले रिचार्ज पर पैसे खर्च हो रहे हैं, तो एयरटेल ने नए प्लान आपके काम आ सकते हैं. कंपनी ने 185, 203 और 206 वाली तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इन तीनों अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता. ये प्लान उन लोगों के लिए खास हैं, जिन्हें फोन पर सिर्फ बात करनी है और मैसेज भेजने हैं. ऐसे में अगर आप कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, दूसरा सिम रखते हैं या इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर हैं, तो इन प्लान्स के फायदे जान लीजिए.
TRAI के निर्देश के बाद बिना डेटा वाले प्लान
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसका मकसद उन ग्राहकों को सस्ता विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. ऐसे यूजर्स को पहले कॉलिंग के साथ डेटा वाले प्लान भी लेने पड़ सकते थे, भले ही वे इंटरनेट का इस्तेमाल न करते हों. अब Airtel के ये तीनों प्लान केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते वाले ग्राहकों के लिए एक विकल्प हैं.
Airtel का 185 रुपये वाला प्लान
Airtel का 185 रुपये वाला रिचार्ज इन तीनों प्लान में सबसे सस्ता है. इसमें ग्राहकों को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, कुल 300 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें कोई मोबाइल डेटा नहीं मिलता. ऐसे में जो लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बजट विकल्प हो सकता है.
Airtel का 203 रुपये वाला प्लान
Airtel के 203 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं. इसमें मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. जो ग्राहक हर बार 30 दिनों के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, वे इस प्लान पर विचार कर सकते हैं.
Airtel का 206 रुपये वाला प्लान
Airtel का 206 वाला रिचार्ज भी बिना डेटा के आता है. इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं. इस प्लान की खास बात इसकी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी है. यानी इसकी वैलिडिटी कैलेंडर महीने के हिसाब से तय होती है, जबकि 203 वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
तीनों प्लान के साथ मिलेगी HelloTunes की सुविधा
Airtel के इन तीनों रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को HelloTunes की सुविधा भी दी जा रही है. इसके तहत ग्राहक हर 30 दिन में बिना अतिरिक्त चार्ज दिए अपनी पसंद की कॉलर ट्यून बदल सकते हैं. इस तरह इन प्लान में कॉलिंग और SMS के साथ एक अतिरिक्त सुविधा भी मिलती है.
अगर आप कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ कॉलिंग के लिए दूसरा सिम रखते हैं या घर और ऑफिस में इंटरनेट चलाने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकते हैं. इनमें मोबाइल डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ते.
ये भी पढे़ं- Jio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे और किसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
4 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
5 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
9 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines