Airtel के 3 सबसे सस्ते रिचार्ज लॉन्च, कीमत सिर्फ 185 से शुरू, जानें किसमें कितनी वैलिडिटी और फायदे

Airtel यूजर्स के लिए तीन नए प्लान पेश किए हैं, जिनमें बिना मोबाइल डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है. जानिए कौन सा रिचार्ज आपके लिए सही रहेगा और किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा.

Airtel

Airtel ने ₹185, ₹203 और ₹206 के तीन नए प्लान पेश किए हैं.

मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और हर महीने डेटा वाले रिचार्ज पर पैसे खर्च हो रहे हैं, तो एयरटेल ने नए प्लान आपके काम आ सकते हैं. कंपनी ने  185, 203 और 206 वाली तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इन तीनों अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता. ये प्लान उन लोगों के लिए खास हैं, जिन्हें फोन पर सिर्फ बात करनी है और मैसेज भेजने हैं. ऐसे में अगर आप कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, दूसरा सिम रखते हैं या इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर हैं, तो इन प्लान्स के फायदे जान लीजिए.

विज्ञापन

TRAI के निर्देश के बाद बिना डेटा वाले प्लान

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसका मकसद उन ग्राहकों को सस्ता विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. ऐसे यूजर्स को पहले कॉलिंग के साथ डेटा वाले प्लान भी लेने पड़ सकते थे, भले ही वे इंटरनेट का इस्तेमाल न करते हों. अब Airtel के ये तीनों प्लान केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते वाले ग्राहकों के लिए एक विकल्प हैं.

विज्ञापन

Airtel का 185 रुपये वाला प्लान

Airtel का 185 रुपये वाला रिचार्ज इन तीनों प्लान में सबसे सस्ता है. इसमें ग्राहकों को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, कुल 300 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें कोई मोबाइल डेटा नहीं मिलता. ऐसे में जो लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बजट विकल्प हो सकता है.

Airtel का 203 रुपये वाला प्लान

Airtel के 203 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं. इसमें मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. जो ग्राहक हर बार 30 दिनों के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, वे इस प्लान पर विचार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Airtel का 206 रुपये वाला प्लान

Airtel का 206 वाला रिचार्ज भी बिना डेटा के आता है. इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं. इस प्लान की खास बात इसकी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी है. यानी इसकी वैलिडिटी कैलेंडर महीने के हिसाब से तय होती है, जबकि 203 वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 

तीनों प्लान के साथ मिलेगी HelloTunes की सुविधा

Airtel के इन तीनों रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को HelloTunes की सुविधा भी दी जा रही है. इसके तहत ग्राहक हर 30 दिन में बिना अतिरिक्त चार्ज दिए अपनी पसंद की कॉलर ट्यून बदल सकते हैं. इस तरह इन प्लान में कॉलिंग और SMS के साथ एक अतिरिक्त सुविधा भी मिलती है.

विज्ञापन

अगर आप कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ कॉलिंग के लिए दूसरा सिम रखते हैं या घर और ऑफिस में इंटरनेट चलाने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकते हैं. इनमें मोबाइल डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ